Telangana: फॉर्मा की छात्रा के साथ दरिंदगी, अगवा करने के बाद ऑटो ड्राइवर ने साथियों के साथ किया गैंगरेप  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2021, 07:38 AM IST

Fharma student gangraped in Telangana : कीसारा पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Telangana: फॉर्मा की छात्रा के साथ दरिंदगी, अगवा करने के बाद ऑटो ड्राइवर ने साथियों के साथ किया गैंगरेप  
Photo Credit: PTI

मेडचल-मलकाजगिरि (तेलंगाना) : तेलंगाना में मेडिकल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य के कीसारा इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फॉर्मा की पढ़ाई करने वाली छात्रा को अगवा किया और फिर उससे साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है उसने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पीड़िता की हालत स्थिर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कीसारा पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और पीड़िता की हालत स्थिर है।' उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए 10 टीम बनाई गई है और मलकाजगिरी के डिसीपी व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

मां ने शिकायत दर्ज कराई
पीड़ित लड़की की मां ने गत 10 फरवरी को कीसारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोप जल्द ही उनके गिरफ्त में होंगे। 

End of Article