मेरठ में मेडिकल कॉलेज से एक दिन का बच्चा उठा ले गया चोर, CCTV फुटेज में कैद हुआ 'बच्चा चोर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 09:39 PM IST

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में एक दिन के नवजात बच्चे को अंजान व्यक्ति चोरी कर के ले गया ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

मेरठ में मेडिकल कॉलेज से एक दिन का बच्चा उठा ले गया चोर, CCTV फुटेज में कैद हुआ 'बच्चा चोर'

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को एक नवजात बच्चा चोरी हो गया, नवजात को चोरी करने वाला शख्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो  वायरल हो रहा है, कहा जा रहा है कि अस्पताल का स्टाफ बताकर शख्स बच्चे को चोरी करके ले गया अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही है।

किठौर थाना क्षेत्र के दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके एक दिन के बच्चे को एक व्यक्ति ने चोरी कर लिया, जिसने उन्हें अस्पताल का कर्मचारी बताकर उनसे दोस्ती की।

अस्पताल के अधिकारियों ने बाद में 30-35 वर्षीय व्यक्ति की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

End of Article