हैवान पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में फेंका, मन नहीं भरा तो उपर से बरसाए 'पत्थर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2021, 08:38 AM IST

husband push wife two daughters in well:मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक बाप ही अपने बच्चियों के लिए हैवान बन गया और उसने पत्नी समेत बच्चियों को कुएं में धकेल दिया इसके बाद आरोपी ने ऊपर से पत्थर भी बरसाए।

हैवान पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में फेंका, मन नहीं भरा तो उपर से बरसाए 'पत्थर'

नई दिल्ली: बेटे की चाह रखने वाले लोगों का जमात कम नहीं है उनको लगता है कि बेटा हो गया तो उनके कुल का नाम रोशन करेगा उससे उनका वंश आगे चलेगा, शायद इसी चाह में लोग बेटों की आस करते हैं और बेटियों को बोझ समझते हैं क्योंकि उनकी शादी ब्याह आदि में खासा खर्चा होता है। इसी दकियानूसी सोच का एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी दो बच्चियों समेत पत्नी को कुएं में फेंक दिया, इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने कुएं के ऊपर से पत्थर बरसाए ताकि वो किसी भी हालत में जिंदा ना रह सकें।

इस घटना में मां बिट्टी यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है वहीं 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है खास बात ये कि इतनी हैवानियत के बाद भी एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है घटना के बाद से आरोपी पति  राजा भैया यादव फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

कुएं के ऊपर से पत्थर बरसाए ताकि वो किसी भी हालत में जिंदा ना रहें

बताया जा रहा है कि आरोपी इतना गुस्से में था कि मन नहीं भरा तो उसने कुएं के ऊपर से पत्थर बरसाए ताकि वो किसी भी हालत में जिंदा ना रह सकें वहीं बिट्टी यादव ने जैसे-तैसे अपनी 3 माह की मासूम बच्ची के साथ कुएं से निकलकर अपनी जान बचाई उसके बाद राहगीर की मदद से चंदला थाने पहुंची और इस खौफनाक घटना के बारे में पूरी जानकारी महिला ने पुलिस को दी।

आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि महिला के 3 बच्चियां होने के चलते उसका पति उससे नाराज था और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था, माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया आरोपी राजा भैया यादव के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं घायल महिला बिट्टी के पिता का कहना है कि उनका दामाद उनकी बेटी के साथ कई बार मारपीट कर चुका है और उसने अब इस खौफनाक घटना को अंजाम देकर उनकी जान लेने की कोशिश की है।

आरोपी पति को थी बेटे की चाह

आरोपी राजा यादव बेटा चाहता था लेकिन उसकी पत्नी को लगातार तीन बेटियां हुई थीं इसकी वजह से वह लगातार पत्नी से मारपीट करता था। साथ ही मारने की धमकी देता था। मंझली बेटी घर पर थी इसलिए बच गई है।
 

End of Article