Maharashtra: होटल में नाबालिग लड़की का रेप, आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 05:36 PM IST

Maharashtra: आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और लड़की एक ही गांव के रहने वाले थे और एक-दूसरे को जानते थे। लड़की नागपुर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी।

Maharashtra: होटल में नाबालिग लड़की का रेप, आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के एक होटल में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने 17 साल की एक लड़की का रेप किया। आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और लड़की एक ही गांव के रहने वाले थे और एक-दूसरे को जानते थे। लड़की नागपुर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। घटना 13 जुलाई की है जब आरोपी पीड़िता को शहर के बाहर कार में ले गया और ड्राइव के दौरान उसे शराब की पेशकश की।

अमरावती जिले में नाबालिग लड़की का रेप

आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने होटल का कमरा बुक किया और नाबालिग के साथ रेप कर उसे धमकाया। अधिकारी ने आगे कहा कि नागपुर में सीताबुल्दी पुलिस ने डीआईजी नक्सल विरोधी अभियान के कार्यालय से जुड़े 35 साल के पुलिसकर्मी को लड़की के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अगले दिन शहर लौटने पर लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद लड़की के माता पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मई 2022 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 13 साल की लड़की के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में एक एसएचओ समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

End of Article