MP: लात-घूसे से मारा, बाल पकड़कर घसीटा, मास्क न पहनने पर पुलिस ने महिला को सरेआम पीटा, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2021, 01:44 PM IST

Madhya Pradesh : वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस महिला को पीट रही है। इस दौरान महिला खुद को बचाने का प्रयास कर रही है। खुद को बचाने में महिला सड़क पर गिर जाती है।

MP: लात-घूसे से मारा, बाल पकड़कर घसीटा, मास्क न पहनने पर पुलिस ने महिला को सरेआम पीटा, Video
Photo Credit: Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश के सागर में पुलिसकर्मियों की बेरहमदी का एक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला को सरेआम सड़क पर महिला को उसकी बेटी के सामने इसलिए बुरी तरह पीटा और घसीटा गया क्योंकि उसने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं पहना था। महिला अपनी बेटी के साथ ग्रोसरी का सामान खरीदने बाजार जा रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को पहले रोका और फिर उसे लात से मारा और उसके बाल पकड़कर खींचे। इस दौरान महिला दर्द के मारे चीखती रही। 

खास बात यह है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे यह यातना दी। महिला की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो को लेकर लोग मध्य प्रदेश पुलिस से तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। 

खुद को बचाते वक्त महिला सड़क पर गिरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस महिला को पीट रही है। इस दौरान महिला खुद को बचाने का प्रयास कर रही है। खुद को बचाने में महिला सड़क पर गिर जाती है। महिला पुलिसकर्मी फिर भी नहीं रुकती। वह महिला के सिर का बाल पकड़कर खींचते हुए घसीटती है। पुलिस महिला को अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करती है लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं होती। वहां मौजूद लड़की अपनी मां को बचाने का प्रयास करती है। 

महिला के बचाव में कोई नहीं आया
हैरान करने वाली बात है कि सरेआम सड़क पर महिला के साथ हो रही बदसलूकी को लोग देखते रहते हैं, कोई उसके बचाव में नहीं आता।  गत छह अप्रैल को भी इंदौर में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। यहां मास्क ठीक ढंग से पहनने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा था। 

End of Article