Karnataka के शख्स ने तलाक की अर्जी वापस लेने के कुछ ही मिनटों बाद कोर्ट में पत्नी का रेता गला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 04:03 PM IST

Karnataka: मृतका की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई और आरोपी की पहचान होलेनरसीपुरा तालुक के शिवकुमार के रूप में हुई है। उनकी शादी को सात साल हो चुके थे और उनकी एक बच्ची भी थी।

Karnataka के शख्स ने तलाक की अर्जी वापस लेने के कुछ ही मिनटों बाद कोर्ट में पत्नी का रेता गला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Karnataka: कर्नाटक के एक शख्स ने शनिवार को हासन जिले की एक स्थानीय अदालत के परिसर में अपनी पत्नी का गला रेत दिया। पत्नी का गला रेतने के बाद शख्स ने अपनी बच्ची के साथ मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने बीच-बचाव किया और बच्ची को बचा लिया। ये घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट के परिसर में हुई, जो कपल के तलाक के मामले की सुनवाई कर रही थी।

कर्नाटक में पति ने कोर्ट परिसर में पत्नी का गला रेता

मृतका की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई और आरोपी की पहचान होलेनरसीपुरा तालुक के शिवकुमार के रूप में हुई है। उनकी शादी को सात साल हो चुके थे और उनकी एक बच्ची भी थी। शनिवार को एक लोक अदालत ने दंपति से अपने बच्ची के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी तलाक की याचिका वापस लेने और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कहा।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि इसके तुरंत बाद जब चैत्रा कोर्ट परिसर के वॉशरूम में गई तो शिवकुमार ने उसका पीछा किया और चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। उसके बाद उसने अपनी बच्ची को मारने की भी कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में चैत्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे होलेनरसीपुरा से एंबुलेंस द्वारा हसन जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
 

End of Article