Noida Murder Case: नोएडा में दिल दहला देने वाला मामला, इस बात को छिपाने के लिए पत्नी ने कर डाला पति का मर्डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 08:18 PM IST

Noida Murder Case :  पत्नी के किसी शख्स के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का शक पति रामकुमार को था। जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। पत्नी ने विवाद के दौरान पति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Noida Murder Case: नोएडा में दिल दहला देने वाला मामला, इस बात को छिपाने के लिए पत्नी ने कर डाला पति का मर्डर
Photo Credit: Representative Image

Noida Murder Case : पत्नी की बेवफाई की कीमत एक पति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी पति को थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। यही वजह थी कि पत्नी ने विवाद के दौरान पति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ये सनसनीखेज घटना नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके के गांव देवला की है। हालांकि पुलिस ने घटना के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर एसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव देवली में एक शख्स मृत पड़ा है।

मौके पर गई पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लिया तो उसकी शिनाख्त बरेली निवासी  रामकुमार (30) के तौर पर हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एसीपी के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर जांच में सामने आया कि रामकुमार की मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद उसकी पत्नी ममता (24) को तिलपट्टा चौराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगी। थोड़ी सख्ती कर पूछताछ की तो उसने मर्डर के पीछे की सारी कहानी पुलिस के सामने उगल दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। एसीपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये है हत्या के पीछे की कहानी

एसीपी अंकिता शर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में जो मामला उभर कर सामने आया वह चौंकाने वाला था। हत्यारी पत्नी के किसी शख्स के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का शक पति रामकुमार को था। जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। रामकुमार घर पर शराब के नशे में धुत्त होकर आता व अपनी पत्नी को भला बुरा कहकर उसके साथ मारपीट करता था। दोनों गांव में तीन मंजिले मकान में किराए पर रहते थे। इस बीच रात्रि को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रामकुमार ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। गुस्साई ममता ने रामकुमार का अपने दुपट्टे से गला घोंटकर उसका सिर दीवार से दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को मकान मालिक ने सूचना दी। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। एसीपी के मुताबिक आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपी के किस शख्स के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!