नशा देकर पत्नी और दो बेटियों को गोली मारी, फिर कर ली खुदकुशी, दिल्ली के जाफराबाद की घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 05:26 PM IST

दिल्ली के जाफराबाद में एक परिवार के चार सदस्य पति, पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियों के शव घर में मिले। पुलिस जांच में जुट गई है।

नशा देकर पत्नी और दो बेटियों को गोली मारी, फिर कर ली खुदकुशी, दिल्ली के जाफराबाद की घटना
Photo Credit: Representative Image

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक घर में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिले। परिवार में  पति, पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियों के शव बरामद हुए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी और बेटियों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। 

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 40 साल के इसरार ने पहले अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को नशा दिया और फिर उन सबको गोली मारी, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में शव मिले हैं।

मृतक ने अपने पीछे दो नाबालिग पुत्रों (4 वर्ष और 13 वर्ष) छोड़ गया है। एक ही बिल्डिंग में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य रह रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक जींस का कारोबार करता था और उसे भारी नुकसान हो रहा था। आगे की जांच जारी है।

End of Article