Delhi Crime:'काले जादू' का असर दिखा कर युवती का बलात्कार करने वाला पाखंडी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 07:15 PM IST

Hypocrite Baba arrest: शिकायतकर्ता से जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने यामीन की तलाश में कई जगह रेड डाली और आज सुबह आरोपी तांत्रिक को दिल्ली के सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Crime:'काले जादू' का असर दिखा कर युवती का बलात्कार करने वाला पाखंडी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Hypocrite Baba black magic in delhi: दिल्ली पुलिस को मंगलपुरी थाने में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में महिला ने बताया कि 2 जनवरी को उनकी बेटी घर आई उसकी हालत ठीक नही उसकी बहन ने बताया कि उसको नशीला प्रदार्थ देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया है। 

पुलिस की जांच में पीड़िता की माँ ने बताया कि वो यामीन नाम के एक तांत्रिक के संपर्क थी और उसी ने मेरी बेटी को अपने जादू में फंसा कर उसके साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि यामीन मूलतः उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाला है और वो पिछले कुछ वक्त से तांत्रिक का काम कर परेशान लोगों को अपने झांसे में लेता था।

 इस युवती के साथ बलात्कार की घटना को उसने ही अंजाम दिया है पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक यामीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354/376/328 के तरहत मामला दर्ज कर गिराफ्तार किया है।

End of Article