Pankaj Punia arrest: कांग्रेस नेता पंकज पुनिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2020, 11:38 PM IST

Pankaj Punia arrest: कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की, जिसे बाद में डिलीट भी कर लिया।

Pankaj Punia arrest: कांग्रेस नेता पंकज पुनिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को हरियाणा के करनाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। 

हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए पंकज पुनिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुनिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 505 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुनिया ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधते हुए हिंदुओं के बारे में एक विवादित ट्वीट किया। हालांकि विरोध बढ़ने पर उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। पुनिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी की। 

कांग्रेस और योगी सरकार के बीच बसों को लेकर हुई राजनीति पर पुनिया का ट्वीट था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस सिर्फ मजदूरों को अपने खर्च पर उनके घर पहुंचाना चाहती थी, बिष्ट सरकार ने राजनीति शुरू की। भगवा लपेटकर नीच काम संघी ही कर सकते हैं।' इसके आगे जो भाषा यूज की गई है, उसे हमे यहां नहीं लिख सकते। 

ट्वीट डिलीट करने के बाद सफाई देते हुए पुनिया ने कहा, 'मेरे लिखने से अगर किसी भाई को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। मेरे शब्द मैंनें गार्गी कॉलेज में जो हुआ था उसको लेकर थे ना कि किसी धर्म को लेकर।'

End of Article