Goa: बीच पर 'मड बाथ' कराते-कराते ब्रिटेन की महिला से किया रेप, गिरफ्तार हुआ आरोपी  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 01:55 PM IST

Goa: पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम नाइक ने बताया कि आरोपी महिला के पास पहुंचा और उसे 'मड बाथ' कराने लगा। महिला के पूरे शरीर पर कीचड़ लगाने के बाद उसने कथित रूप से उसका रेप कर दिया। 

Goa: बीच पर 'मड बाथ' कराते-कराते ब्रिटेन की महिला से किया रेप, गिरफ्तार हुआ आरोपी  

Goa rape: गोवा के समुद्र तट पर हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां 'मड बाथ' के नाम पर एक युवक ने ब्रिटेन की महिला का कथित रूप से रेप कर दिया। पुलिस का यह कहना है कि अपराध की यह घटना गत मंगलवार को नार्थ गोवा के अरामबोल बीच पर हुई। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम नाइक ने बताया कि आरोपी महिला के पास पहुंचा और उसे 'मड बाथ' कराने लगा। महिला के पूरे शरीर पर कीचड़ लगाने के बाद उसने कथित रूप से उसका रेप कर दिया। 

दो जून को हुई महिला के साथ वारदात
महिला के साथ उसका पति भी था लेकिन उसे इस बात का तब तक पता नहीं चल पाया जब तक कि महिला ने उसे रेप के बारे में नहीं बताया। ब्रिटेन की इस महिला के साथ यह घटना दो जून को हुई लेकिन इस बारे में शिकायत छह जून को कराई गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।  

Hyderabad Gang Rape: हैदराबाद नाबालिग से संग गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार, एक प्रभावशाली नेता का बेटा भी अरेस्ट


गोवा में कई जगहों पर होता है 'मड बाथ' 
गोवा में 'मड बाथ' के कुछ प्राकृतिक जगहें हैं जहां स्थानीय एवं विदेशी नागरिक इसका लुत्फ उठाते हैं। 'मड बाथ' के बारे में चर्चा है कि शरीर पर इसका लेप कराने से त्वचा चमकदार होती है, इसके अलावा इसके कई लाभ गिनाए जाते हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!