Pramod Sawant: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से फिरौती की मांग, ना देने पर जाने से मारने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2020, 09:11 PM IST

गोवा पुलिस के मुताबिक किसी अंजान शख्स ने सीएम प्रमोद सावंत से मैसेज के जरिए फिरौती मांगी है और मांग ना पूरी होने पर जान से मारने की धमकी दी है।

Pramod Sawant: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से फिरौती की मांग, ना देने पर जाने से मारने की धमकी

नई दिल्ली। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से किसी अनजान शख्स ने फिरौती मांगी है, और ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। गोवा पुलिस के मुताबिक इस संबंध में सीएम ऑफिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच कर रही है। क्या यह किसी सिरफिरे शख्स का काम है या किसी ने गंभीरता से इस तरह का आपराधिक संदेश भेजा है वो जांच का विषय है। लेकिन जिस तरह से सीएम प्रमोद सावंत से व्यक्तिगत मोबाइल पर मैसेज आया है वो अपने आप में बेहद गंभीर है। 

गोवा के सीएम को धमकी
गोवा पुलिस के मुताबिक किसी अनजान शख्स ने सीएम प्रमोद सावंत के मोबाइल पर मैसेज के जरिए धमकी दी। उस शख्स ने पहले फिरौती की मांग की और साथ ही में यह भी लिखा कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो सीएम को मार दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, मैसेज करने वाला शख्स कौन है, कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी ने मजाक में इस तरह का संदेश भेजा है। पुलिस जल्द से जल्द इस प्रकरण का खुलासा कर देगी। 


End of Article