Delhi: दिल्ली में शख्स ने पत्नी और बेटी के साथ सास को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 08:50 AM IST

Delhi: आरोपी की पहचान 37 साल के सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो पेशे से एक इंजीनियर है और गुड़गांव में टेक्निकल सपोर्ट के तौर पर काम करता है।

Delhi: दिल्ली में शख्स ने पत्नी और बेटी के साथ सास को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति को कथित तौर पर वैवाहिक कलह को लेकर अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 37 साल के सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो पेशे से एक इंजीनियर है और गुड़गांव में टेक्निकल सपोर्ट के तौर पर काम करता है।

शख्स ने पत्नी और बेटी के साथ सास को चाकू मारकर किया घायल

चाकू के हमले में घायल तीनों लोग अस्पताल में भर्ती

पीड़ितों की पहचान उसकी 37 साल की पत्नी अदिति शर्मा, आठ साल की बेटी और उसकी 60 साल की सास माया देवी के रूप में हुई है। चाकू के हमले में घायल तीनों लोगों को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप के मुताबिक प्रथम दृष्टया हमले के पीछे वैवाहिक कलह को कारण माना जा रहा है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दंपति दीवानी और पारिवारिक अदालतों में कानूनी लड़ाई में भी लगे हुए थे। भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है।
 

End of Article