Delhi: जब पुलिस वालों ने कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई, गलत जगह गाड़ी करने को लेकर हुई थी बहस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 09:35 AM IST

राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दो पुलिसकर्मियों ने गलत जगह गाड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।

Delhi: जब पुलिस वालों ने कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई, गलत जगह गाड़ी करने को लेकर हुई थी बहस

नई दिल्ली: मामला 10 मार्च का है जब शाम के वक्त इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद खानपुर रेड लाइट पर एंक्रोचमेंट हटाने का काम कर रहे थे उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे उसी दौरान वहां पर एक क्रेटा कार खड़ी थी इसमें 4 लोग बैठे थे जो पुलिसकर्मियों के टोकने पर भी अपनी गाड़ी नहीं हटा रहे थे और वहां मौजूद स्टाफ ने जब इसका विरोध किया तो गाड़ी से उतारकर दो युवकों ने अपने आप को दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताते हुए उनके उनके साथ मारपीट की।

ट्रैफिक हो रहा था बाधित

इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने अपनी शिकायत में लिखा है कि देशभक्तों अपनी टीम के साथ खानपुर रेड लाइट पर ट्रैफिक को हल्का करने का काम कर रहे थे उसी दौरान वहां पर एक क्रेटा कार खड़ी थी जिसमें 4 लोग मौजूद थे और उस कार की वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा था जब मौजूदा स्टाफ ने क्रेटा कार को वहां से  हटने के लिए बोला गया गाड़ी में बैठे उन लोगों ने पुलिस की बात को नजरअंदाज किया, उसके बाद इंस्पेक्टर  राजेंद्र प्रसाद ने अपने हेड कांस्टेबल भागीरथ को गाड़ी का चालान काटने के लिए बोला तब क्रेटा कार में बैठे युवक नीचे उतरे और अपने को दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताने लगे और धमकाने लगे कि हम दिल्ली पुलिस में है वो हमारा चालान कैसे काट सकता है लेकिन इंस्पेक्टर के आदेश का पालन करते हुए हेड कॉन्स्टेबल भागीरथ उस गाड़ी का चालान काट दिया और कार में बैठे दो युवकों ने हेड कांस्टेबल भागीरथ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

2 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अंबेडकर नगर थाने में मारपीट सरकारी नौकरी में बाधा डालना का मामला दर्ज किया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस की जांच में सामने आया यह दोनों युवक दिल्ली पुलिस में तैनात हैं एक का नाम कॉन्स्टेबल अशोक और दूसरे का नाम हेड कांस्टेबल सरनाम है। फिलहाल दोनो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की गई है।

End of Article