बहू ने सास को मारा ऐसा 'धक्का', कि 75 साल की सास के निकल गए 'प्राण'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 07:26 PM IST

जब सावित्री झगड़ा छुड़वा कर वापस अपने घर आ रही थी तो पीछे से उसकी विधवा पुत्रवधु सोनिया ने धक्का मारकर जमीन पर गिरा दी। जगदीश के अनुसार सावित्री को परिजन अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहू ने सास को मारा ऐसा 'धक्का', कि 75 साल की सास के निकल गए 'प्राण'

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में चौ. बंसीलाल पार्क के पास एक महिला ने पड़ोसियों के साथ झगड़ा छुड़ाने आयीं 75 वर्षीय अपनी सास को धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी।जैन चौक चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया पुलिस ने मृतका के पति जगदीश के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके स्वजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महिला सोनिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार करेगी।मृतका के पति ने पुलिस को दिए गए बयान में अपनी पुत्रवधू पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे एवं दो बेटियां थे तथा बड़े बेटे बलवान की शादी झज्जर जिले के गांव माजरा निवासी सोनिया के साथ हुई थी।जगदीश के अनुसार बलवान से सोनिया को तीन बच्चे हैं और करीब दो साल पहले बलवान मौत हो गई थी।

'सोनिया आए दिन उनके साथ झगड़ा करती है'

उनके मुताबिक सोनिया आए दिन उनके साथ झगड़ा करती है।जगदीश ने बताया कि सोमवार देर शाम को पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार के साथ जब सोनिया का झगड़ा हो रहा था तब उसकी बेटी ने अपनी दादी को यह बात बताई। 

End of Article