बहू ने 5 लाख की सुपारी देकर करवाई ससुर की हत्या, व्हाट्सएप मैसेज ने खोला "राज"

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2021, 01:04 PM IST

father in law murder in Meerut: मेरठ में पति की मौत के बाद संपत्ति के लालच में बहू ने पांच लाख रुपये में हत्यारे किराए पर लिए और ससुर की हत्या करा दी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहू ने 5 लाख की सुपारी देकर करवाई ससुर की हत्या, व्हाट्सएप मैसेज ने खोला "राज"

नई दिल्ली: कलियुग में संपत्ति और पैसों का लालच कोई नई बात नहीं है और इसके लिए लोग अपनों का भी खून बहाने में पीछे नहीं रहते हैं, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आया है जहां एक बहू ने अपने ही ससुर की हत्या करवा दी वो भी किराए के हत्यारों के माध्यम से, हालांकि मामला बाद में खुल गया और बहू को पकड़ लिया गया है।

मामला मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र का है जहां एक बहू ने प्रॉपर्टी के विवाद में अपने ही ससुर का खून बहाने में गुरेज नहीं की और उनकी हत्या भाड़े के हत्यारों को सुपारी देकर कराई, इस मामले में बहू और उसके परिवार वालों को भी गिरफ्तार कर लिया है वहीं भाड़े के हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

WhatsApp मैसेज से खुला मामला

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच करने पर खुलासा हुआ कि भाड़े के हत्यारों ने काम को अंजाम देने के बाद यानी हत्या के बाद मौके से मृतक ससुर का वीडियो बनाकर बहू के मोबाइल पर भेजा  बताते हैं इसे देखने के बाद बहू को यकीन हुआ था, इस काम के लिए हत्यारों को पांच लाख रूपये दिए गए थे जिसमें से डेढ लाख रूपये एडवांस रकम थी।

28 जून को अज्ञात बदमाशों ने 60 साल के सत्यपाल नाम के शख्स की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी  इस संबंध में मृतक के बेटे थाने में पुलिस को तहरीद देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही थी जिसका अब जाकर खुलासा हुआ है और बहू ही अपने ससुर की हत्यारी निकली है।

End of Article