Raipur: मदरसा टीचर ने किया 9 साल के बच्ची से रेप, घर पर पढ़ाने आता था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 08:10 PM IST

Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक मदरसा के शिक्षक पर 9 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur: मदरसा टीचर ने किया 9 साल के बच्ची से रेप, घर पर पढ़ाने आता था

नई दिल्ली: बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की एक और घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 25 साल के शिक्षक ने 9 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। यह घटना रविवार को हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक मदरसा में शिक्षक था। वह पिछले 15 दिनों से पीड़िता की बहन को अरबी सिखाने के लिए उसके घर जा रहा था। वह पीड़िता को भी पढ़ा रहा था।

रविवार को शिक्षक ने उसके घर पर कथित रूप से नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया और वहां से भाग गया। बाद में बच्ची ने अपने माता-पिता को यह घटना बताई जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के प्रासंगिक प्रावधानों (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

End of Article