गुरुग्राम: बुर्का पहनी महिला ने चाकू से किया कैब ड्राइवर पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 05:26 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में बुर्का पहनी एक महिला ने कैब ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

गुरुग्राम: बुर्का पहनी महिला ने चाकू से किया कैब ड्राइवर पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में बुर्का पहनी महिला ने कैब ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को हिरासत में ले लिया गया है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना आज दोपहर राजीव चौक पर हुई। महिला ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा किया। जब वह रुका तो आरोप लगा जाता है कि उसके पास चाकू था जिससे उसने उस पर हमला कर दिया।

जब मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो उसने महिला अधिकारी से भी बदसलूकी की। पुलिस के अधिकारी उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं। कैब ड्राइवर को इलाज के लिए ले जाया गया है। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

कैब ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रघुराज के रूप में हुई है। पीड़ित ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि महिला ने मुझे कैब रोकने का इशारा किया और जब मैंने गाड़ी रोकी, तो उसने मुझ पर धारदार चाकू से हमला किया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। सिविल लाइन्स थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता आरोपी के बयान दर्ज करने के बाद ही चल पाएगा।

End of Article