BulliBaiApp केस में मास्टमाइंड  Niraj Bishnoi का बड़ा खुलासा, भारत-पाकिस्‍तान के साइट्स की करता था हैकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2022, 12:44 PM IST

Bulli Bai एप केस में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई से पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वह 15 साल की उम्र से हैकिंग कर रहा है और उसने भारत के साथ-साथ पाकिस्‍तान के कई साइट्स को भी हैक किया है।

BulliBaiApp केस में मास्टमाइंड  Niraj Bishnoi का बड़ा खुलासा, भारत-पाकिस्‍तान के साइट्स की करता था हैकिंग

नई दिल्‍ली : Bulli Bai एप केस में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। दिल्‍ली पुलिस की विशेष टीम ने उसे असम के जोरहट से गिरफ्तार किया था, जिसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई चीजें बरामद की गई हैं। पुलिस अब मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे सामने आ रहे हैं। इसमें विदेशी एंगल की भी जांच की जा रही है।

नीरज बिश्नोई ने गिटहब पर बुल्ली बाई एप बनाया था और पिछले साल जुलाई में इसी नाम से ट्विटर पर एकाउंट भी बनाया था। इस मामले में नीरज बिश्‍नोई से लगाातर पूछताछ की जा रही है, जिससे कई खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उससे मिली लीड के आधार पर ही प‍ुलिस ने अब SulliDeals App क्रिएटर ओमकेश्‍वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया है, जो इस मामले का मास्‍टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

15 साल की उम्र से कर रहा था हैकिंग

नीरज बिश्‍नोई से पूछताछ में पुलिस को अब तक जो जानकारी हाथ लगी है, उसके मुताबिक, वह 15 साल की उम्र से ही हैकिंग कर रहा था और उसने भारत के साथ-साथ पाकिस्‍तान के कई साइट्स भी हैक किए हैं। इसमें नेपाल का कनेक्‍शन भी सामने आया है। पुलिस पूछताछ के जरिये इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है। समझा जा रहा है कि इसमें कई और खुलासे सामने आएंगे। विदेश में बैठे कुछ लोग भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं।

समझा जा रहा है कि इसका पूरा एक गिरोह है। इससे जुड़े लोग विदेशों में भी हो सकते हैं। गिटहब की ही बात करें तो यह कोई छोटा प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह कैलिफोर्निया का प्लेटफॉर्म है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। इन्‍हें कौन फंडिंग कर रहा था, कौन प्रोत्‍साहित कर रहा था, इस मामले में पूरा नेक्‍सस तो नहीं है। इन सभी पहलुओं से पुलिस मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इसमें कई अन्‍य खुलासे भी सामने आ सकते हैं।

End of Article