SulliDeals app क्रिएटर को दिल्‍ली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार, मामले का मास्‍टरमाइंड है BCA का स्‍टूडेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2022, 10:40 AM IST

Bulibai एप मामले में गिराफ्तारी के बाद sulli deal app मामले में भी दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी इंदौर से हुई है और उसे sullideal का मास्टरमाइंड बताया गया है।

SulliDeals app क्रिएटर को दिल्‍ली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार, मामले का मास्‍टरमाइंड है BCA का स्‍टूडेंट

नई दिल्‍ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO को एक और कामयाबी मिली है। IFSO ने  Sulli deal मामले में भी एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स का नाम ओमकेश्वर ठाकुर बताया गया है। इसकी गिराफ्तारी इंदौर से हुई है। ये sullideal का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इसी ने यह app बनाया था। यह बीसीए की पढ़ाई कर चुका है।

गौरतलब है जुलाई के महीने में Github प्लेटफार्म पर sulli deal को बनाया गया था और ये मामला तब सामने आया था, जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की थी। तब पता चला था कि Sulli deal नाम की ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी की जा रही है। पिछले 6 महीने से दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी और दिसंबर में एक bulibai नाम की एक और application सामने आई, जिसमें भी sulli deal की तरह ही मुस्लिम महिलाओं की नीलामी की जा रही थी।

दिल्‍ली पुलिस पर उठ रहे थे सवाल

Bulibai एप को लेकर दिल्ली मुंबई के अलावा कुछ और शहरों में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी और मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों की गिरफ्तारी की थी, जिसके बाद लगातार दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे कि अगर दिल्ली पुलिस अगर sulli deal मामले में 6 महीने का वक्त न लेती तो शायद bulibai नाम की दूसरी app भी नही बनती।

चौतरफा आलोचना के बाद दिल्ली पुलिस ने bulibai app में मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई को आसाम के जोरहाट से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता लगा कि sulideal का क्रिएटर मध्य प्रदेश इंदौर का रहने वाला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओमकेश्वर ठाकुर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

ओमकेश्वर ठाकुर के बारे में पुलिस को पता लगा है कि यह 25 साल का युवक इंदौर का रहने वाला है और यही sullideal का मास्टरमाइंड था। इसी ने जुलाई के महीने में ऐप बनाई थी। यह शख्स बीसीए की पढ़ाई कर चुका है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसका कहना है कि वह अकेला इस मामले में दोषी नहीं है। कुछ और लोग भी हैं, जो उसके साथ थे और जो इस app पर काम करते थे। फि‍लहाल पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है।

End of Article