Bomb Threat: लंदन जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2021, 04:28 PM IST

Bomb threat to London bound flight:दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लंदन जाने वाली फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से ये धमकी दी गई थी।

Bomb Threat: लंदन जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली:दिल्ली के एक थाने में एक शख्स ने फ़ोन कर लंदन जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी है, बताया जा रहा है इस फोन कॉल के बाद दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसिया फ़ोन कॉल जांच में जुट गई हैं,देश की राजधानी दिल्ली के एक थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने थाने में फोन कर लंदन जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि ये फ़ोन आउटर दिल्ली के रणहौला थाने में गुरुवार देर रात आया था जिसके बाद से दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसिया इस फ़ोन कॉल करने वाले की जांच में जुटी हैं।

9/11 की तर्ज पर फ्लाइट को विस्फोट से उड़ाने की मिली धमकी

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुरुवार रात साढ़े 10 बजे किसी ने नागलोई थाने में फ़ोन किया और कहा कि 9/11 की तर्ज पर वो एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट को विस्फोट से उड़ा देगा, जैसे ही ये जानकारी मिली उसके बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया,जांच के बाद यह कॉल फर्जी पाई गई जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट को उड़ने की इजाजत दी। 

End of Article