Bihar: दबंगों के हौंसले बुलंद, भोजपुर में  विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI की लाठी-डंडे से पिटाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 07:02 PM IST

Attack on Police in Bhojpur Bihar: बिहार के भोजपुर में पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने अटैक कर दिया, पुलिस वहां एक विवाद का निपटारा करने गई थी।

 Bihar: दबंगों के हौंसले बुलंद, भोजपुर में  विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI की लाठी-डंडे से पिटाई

नई दिल्ली: बिहार में दबंगों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसकी मिसाल अक्सर सामने आती रहती है वहीं ताजा मामला भोजपुर जिले (Bhojpur Bihar) से सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां के गुंडी गांव में संडे सुबह आक्रोशित और गुस्साये लोगों ने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया, पुलिस के सामने गुंडी स्थित जयलाल के डेरा गांव से एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला आया था, इसी विवाद को सुलझाने पुलिस गांव गई थी, तभी पुलिस पार्टी पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया, जिसमें ASI घायल हो गए, इस घटना के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार के भोजपुर में एक विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया इस घटना में  एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए उनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए

गांव में एक विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था, इस खबर के बाद  मायके से विवाहिता के भाई और पिता समेत अन्य लोग पहुंचे हुए थे, इस दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, इसमें विवाहिता और उसके भाई के साथ मारपीट की गई जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

ASI के सिर समेत हाथ-पैरों में चोटें आईं हैं

इस शिकायत के बाद कृष्णागढ़ थाने से एएसआई उमेश मंंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम को गांव भेजा गया था। इस दौरान विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। बताया जा रहा है कि घायल एएसआई का नाम उमेश मंडल है उनके सिर समेत हाथ-पैरों में चोटें आई हैं, इस घटना को लेकर खासा बवाल मचा रहा और आक्रोशित लोग पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार हो गए हैं। इस मामले के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है, फिलहाल हमले में अभी तक किसी के पकड़े जाने की खबर नहीं है।

End of Article