पुरानी प्रेमिका बना रही थी शादी का दवाब, ब्वॉयफ्रेंड ने नई गर्लफ्रेंड संग मिलकर उठाया खौफनाक कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2021, 12:32 PM IST

बिहार के किशनगंज से एक ऐसी स्टोरी सामने आई है जहां एक शख्स ने पुरानी प्रेमिका को ना केवल धोखा दिया बल्कि नई गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उसका कत्ल भी कर दिया।

पुरानी प्रेमिका बना रही थी शादी का दवाब, ब्वॉयफ्रेंड ने नई गर्लफ्रेंड संग मिलकर उठाया खौफनाक कदम

किशनगंज (बिहार): बिहार के किशनगंज से एक ऐसी वारदात सामने आई है जो दिल दहला देने वाली है। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में यहां एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला किशनगंज के बहादुरगंज इलाके का  है। जहा रहने वाली शबीना अचानक घर से गायब हो गई जिसके बाद परिजनों ने थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो 31 मई को एक युवती की लाश अररिया बॉर्डर पर मिली और जब इसकी पहचान की गई तो लाश शबीना बेगम की निकली।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए अपनी जांच शुरू की और एसआईटी का गठन किया तो कुछ सुराग हाथ लगे। सुराग के आधार पर पुलिस ने राहिल नाम के युवक को हिरासत में लिया और उसने शबीना की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कि तो राहित टूट पड़ा और उसने बताया कि नए प्यार की खातिर उसने पुराने प्यार का कत्ल कर दिया।

पुरानी प्रेमिका थी शबीना
राहिल पंजाब के लुधियाना में काम करता था और उसका काफी लंबे समय से शबीना के साथ अफेयर चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान जब वह गां आया तो नाजमीन नाम की लड़की से उसे इश्क हो गया और इसकी खबर शबीना तक भी पहुंच गई। इसके बाद शबीना लगातार राहिल पर शादी करने का दवाब बनाने लगी तो वह परेशान हो उठा और एक खौफनाक साजिश रच दी।

इस तरह की हत्या
इसके बाद आरोपी ने शबीना को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और अपनी नई गर्लफ्रेंड नाजमीन को भी इसमें शामिल कर लिया। राहिल ने शबीना को घर से कुछ दूर अररिया बॉर्डर पर मिलने बुलाया जहां वह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ उसका इंतजार कर रहा था। राहिल शबीना को बहाने बनाकर मक्के के खेत में ले गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। 

End of Article