Bihar Crime:बिहार के बेगूसराय में AK-47 और बारूद जब्त, दबोचे गए 4 लोग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2021, 11:53 PM IST

Begusarai Bihar Crime News: 1990 की शुरुआत में अशोक सम्राट द्वारा पहली बार इस्तेमाल किए जाने के बाद बिहार के अपराध जगत में एके-47 का उपयोग अक्सर होता है। 

Bihar Crime:बिहार के बेगूसराय में AK-47 और बारूद जब्त, दबोचे गए 4 लोग 

पटना: बिहार के बेगूसराय में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक एके-47, दो मैगजीन और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।इसके बाद उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि रविवार रात बरौनी ऑयल रिफाइनरी के गेट के पास कापसिया चौक पर छापेमारी की गई।

छापेमारी टीम का हिस्सा रहे सब इंस्पेक्टर एस. के. शर्मा ने कहा, 'हमें रविवार रात कापसिया चौक पर कुछ अपराधियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली। हमने तुरंत एक टीम का गठन किया, जिसने उक्त जगह पर छापा मारा। अधिकांश अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। एक आरोपी भागने में विफल रहा क्योंकि वह हथियार और गोला-बारूद छिपाने में व्यस्त था और उसे पकड़ लिया गया।'

बिहार के अपराध जगत में एके-47 का उपयोग अक्सर होता है

उन्होंने कहा, 'इस उम्मीद में कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है, हम गिरफ्तार आरोपियों के नामों का खुलासा करने में असमर्थ हैं।' शर्मा ने कहा कि आरोपियों ने छापेमारी के दौरान फरार हुए तीन और लोगों के नामों का खुलासा किया और उन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गैंगस्टर और बाहुबली नेताओं के अलावा, बिहार में नक्सलवादी समूहों के बीच इसका उपयोग काफी आम है।

End of Article