बंगाल में हिंसा की बड़ी वारदात, TMC के 3 पंचायत नेताओं की बेरहमी से हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 12:17 PM IST

पश्चिम बंगाल में हिंसा की बड़ी वारदात सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने इन तीनों अंधाधुंध गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

बंगाल में हिंसा की बड़ी वारदात, TMC के 3 पंचायत नेताओं की बेरहमी से हत्या

TMC leaders murder : पश्चिम बंगाल में हिंसा की बड़ी वारदात सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने इन तीनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय टीएमसी नेता स्वपन माझी अपने दो करीबियों के साथ दोपहिया वाहन पर कहीं जा रहे थे। उसी वक्‍त कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उन पर अंधाधुंध गोली चला दी।

घटनास्थल पर हुई मौत
गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर काफी पुराना है। पिछले साल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य में कई जगहों पर हिंसा हुई। टीएमसी नेताओं की इस हत्या को भी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

End of Article