Amravati Murder: उमेश कोल्हे की हत्या में शामिल था 16 साल पुराना करीबी दोस्त यूसूफ, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 03:54 PM IST

Umesh Kolhe Murder Case:अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्याकांड मामले में उन्ही का दोस्त शामिल था जिसका नाम डॉक्टर यूसुफ खान बताया जा रहा है।

Amravati Murder: उमेश कोल्हे की हत्या में शामिल था 16 साल पुराना करीबी दोस्त यूसूफ, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल-VIDEO

अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्याकांड केस में बड़ा खुलासा हुआ है।  उमेश कोल्हे  (Umesh Kolhe) की हत्या में 16 साल पुराना दोस्त  डॉक्टर यूसुफ खान (Yusuf Khan) भी शामिल था। बता दें की यूसुफ खान अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था।बताया जा रहा है कि किसी को शक ना हो इसलिए यूसुफ खान उमेश के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर यूसुफ खान और उमेश कोल्हे की दोस्ती 16 साल से भी ज्यादा अधिक समय की है, यूसुफ खान कई बार उमेश से उधार पर दवाइयां लिया करता था।

गौर हो कि उमेश के भाई महेश कोल्हे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महेश ने बताया कि हत्याकांड में शामिल यूसुफ खान अमरावती में डॉक्टर है और उमेश से उसकी अच्छी दोस्ती थी। यूसुफ मेडिकल पर आकर दवाएं खरीदता था,हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यूसुफ ने बचने की कोशिश भी की और यूसुफ खान अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था ताकि किसी को उसपर शक ना हो।

पुलिस के मुताबिक, यूसुफ डॉक्टरों और मेडिकल वालों के उस व्हाट्सएप ग्रुप में था, जिसमें उमेश ने नूपुर शर्मा के समर्थन वाला पोस्ट फारवर्ड किया था। यहां से उमेश की पोस्ट को यूसुफ ने शेख इरफान तक पहुंचाया फिर इरफान ने हत्याकांड की साजिश रची।

End of Article