Bihar:भागलपुर में नक्सली कमांडर के नाम पर बीजेपी नेता से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2021, 07:57 PM IST

BJP leader Bunty Yadav ransam:भागलपुर में एक बीजेपी नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है आठ दिन के अंदर दो करोड़ रुपये पहुंचाने की धमकी दी गई है।

 Bihar:भागलपुर में नक्सली कमांडर के नाम पर बीजेपी नेता से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी

नई दिल्ली:  बिहार के भागलपुर में कथित नक्सली ने बीजेपी नेता से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है, अज्ञात फोन करने वाले ने फोन पर खुद को एमसीसी के पिंटू राणा के रूप में बताया और आठ दिन की समय सीमा दी। फोन करने वाले ने गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव को निर्धारित समय में पालन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

इस घटना के बाद से वहां सनसनी मची है, बताा जा रहा है कि फोन करने वाले ने कहा कि नक्सली कमांडर का आदमी हूं, आठ दिन की मोहलत है डिमांड पूरी कर दो नहीं तो जान से जाओगे।

बीजेपी नेता का कहना है कि नक्सली ने फोन कर कहा कि बड़ा बीजेपी नेता बनते हो, 8 दिन के अंदर दो करोड़ रुपये पहुंचा दो, वरना मेरा आदमी जाएगा और गोली मार देगा। 

बंटी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के काफी करीबी रहे आरके राणा के रिश्ते में भतीजे हैं इन्हें पूर्व में भी निशाना बनाने का प्रयास किया जा चुका है। बीजेपी नेता बंटी यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस के निर्देश पर बंटी यादव के आवासीय स्थल की सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है वहीं रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। 

End of Article