मध्य प्रदेश: अलीराजपुर में महिला को पेड़ पर बांधकर पिता और भाइयों ने बेरहमी से पीटा, ये है कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2021, 08:30 PM IST

मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले के एक गांव में 20 साल की महिला ससुराल से बिना बतायए मामा के घर जाने पर महिला के मायके वालों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

मध्य प्रदेश: अलीराजपुर में महिला को पेड़ पर बांधकर पिता और भाइयों ने बेरहमी से पीटा, ये है कारण

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक महिला को उसके पिता और उसके भाइयों ने बेरहमी से पीटा और अपने पति के घर से भागने की कोशिश करने पर उसे पेड़ से लटका दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वायरल वीडियो ने अलीराजपुर पुलिस का ध्यान खींचा, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय भगववी ने बताया कि घटना 28 जून को बड़े पूल तलाव गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शादी पास के ही एक गांव के एक शख्स से हुई थी। 

उसका पति काम के सिलसिले में गुजरात गया था और उसे छोड़ गया था। इस बात से महिला नाखुश थी और अपने पति के घर से अपने मामा के घर चली गई थी। महिला का परिवार इससे गुस्से में था और उसके पिता और भाइयों ने उसे सजा देने के लिए उसे बेरहमी से पीटा। महिला की उम्र साल 20 साल बताई जा रही है।  

विजय भगववी ने कहा कि घटना को एक स्थानीय ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसके बारे में पता चला। विजय भगववी के मुताबिक, पुलिस ने एक जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर चारों लोगों को जेल भेज दिया। इस मामले में बोरी थाने में प्राथमिकी एक जुलाई की रात दर्ज कर ली गई है और उसके (पीड़ित महिला के) भाइयों केलसिंह निनामा, कारम निनामा, दिनेश निनामा और उदय निनामा को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 355, 323, 294 और 506 के तहत कार्रवाई की गयी है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

End of Article