पिता को डिनर पर लेकर गई, शराब पिलाई और फिर आग ला दी, इसलिए उठाया इतना बड़ा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2021, 04:30 PM IST

Kolkata news: कोलकाता में एक बेटी ने अपने पिता की आग लगाकर हत्या कर दी। उसने पिता पर उत्पीड़ने के आरोप लगाए। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता को डिनर पर लेकर गई, शराब पिलाई और फिर आग ला दी, इसलिए उठाया इतना बड़ा कदम

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने पिता को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि 22 साल की कोलकाता की एक महिला  अपने पिता पहले रात के खाने के लिए बाहर ले गई और फिर उसे शराब पिलाई और बाद में कथित तौर पर उसे आग लगा दी।

महिला योजना के तहत अपने पिता को रविवार रात एक रेस्तरां में डिनर के लिए बाहर ले गई, जहां उसने उन्हें शराब पिलाई। इसके बाद बाप-बेटी  टहलने के लिए स्ट्रैंड रोड पर चड़पाल घाट पर गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बार जब उसके पिता हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर बैठे-बैठे सो गए तब महिला ने कथित तौर पर उन पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और महिला ने अपराध कबूल कर लिया।

महिला ने अपराध कबूल कर लिया

पार्क सर्कस के पास क्रिस्टोफर रोड निवासी महिला को उसके चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और महिला ने अपराध कबूल कर लिया। महिला को उसके चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान, महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शारीरिक रूप से उसके साथ मारपीट करते थे और उसे भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करते थे।

पिता पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि जब वह एक बच्चा था तब उसकी मां की मृत्यु हो गई, उसके पिता ने शारीरिक रूप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे भावनात्मक रूप से प्रताड़ित भी किया। हालांकि, शादी के बाद ये बंद हो गया। लेकिन, जब उसकी शादी टूट गई और वह घर लौट आई, तो यातना फिर से शुरू हो गई।' अधिकारी ने कहा कि हम उसके दावों को वैरिफाई कर रहे हैं। 

सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद महिला को 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

End of Article