पति ने की पत्नी की हत्या, शव के साथ रातभर सोया, मर्डर से पहले साथ पी थी शराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 10:31 PM IST

Delhi News: दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसके शव के साथ सो गया। दोनों ने साथ शराब पी थी और बाद में दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद पति ने उसे मार दिया।

पति ने की पत्नी की हत्या, शव के साथ रातभर सोया, मर्डर से पहले साथ पी थी शराब

नई दिल्ली: पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर बहस के बाद हत्या कर दी। दोनों ने एक साथ शराब पी और उसके बाद महिला ने अपने पति को खाना परोसने से इनकार कर दिया। आरोपी बाद में महिला के शव के सो गया क्योंकि उसने यह महसूस नहीं किया कि वह मर चुकी है। अगली सुबह यह महसूस करने पर कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, वह व्यक्ति 40,000 रुपए से अधिक का नकद लेकर भाग गया। पुलिस ने कहा कि हालांकि, उसका पता लगा लिया गया और उसे दिल्ली में एक अन्य स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुल्तानपुर निवासी विनोद कुमार दुबे (47) के रूप में की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब 9.20 बजे एक फोन करने वाले ने पुलिस को सूचित किया कि दुबे ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनाली की पिटाई की और तकिए से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस की टीम ने फोन करने वाले और इलाके में रहने वाले लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ की। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) पवन कुमार ने बताया कि उसके पास से कुल 43,280 रुपए का एक बैग, उसका सामान, दो शराब की बोतलें और खून से सना एक तकिया बरामद किया गया है।

दुबे ने खुलासा किया कि उसने गुरुवार रात पत्नी के साथ शराब पी थी और जब उसने उससे उसके लिए खाना लाने को कहा तो उसने मना कर दिया। कुमार ने कहा कि इससे उसके और उसकी पत्नी के बीच बहस हुई। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वह नकदी के साथ दिल्ली से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने 2008 में शादी की थी।

End of Article