50 साल का शख्स 6 साल की मासूम संग कर रहा था रेप, CCTV में दिखी करतूत, 4 मिनट में ही हरकत में आई पुलिस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 04:19 PM IST

  Sirohi CCTV Camera:राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप  करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और ये काम पुलिस CCTV की निगरानी की मदद से संभव हुआ।

50 साल का शख्स 6 साल की मासूम संग कर रहा था रेप, CCTV में दिखी करतूत, 4 मिनट में ही हरकत में आई पुलिस 

Sirohi Minor Rape CCTV Camera: राजस्थान के सिरोही  शहर के अभय कमांड सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को कुछ ऐसी हरकत होते दिखी जिसपर पुलिस ने तुरंत ही बिना समय गंवाए तत्परता के साथ कार्रवाई कर डाली, वहां एक मासूम से 50 साल का अधेड़ रेप करते हुए पकड़ा गया।

मामला दरअसल ये है कि पुलिस के सीसीटीवी सर्विलांस नेटवर्क सिस्टम अभय कमांड सेंटर पर तैनात कांस्टेबल लाबूसिंह अपनी ड्यूटी निभा रहे थे इस दौरान वो सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक कैमरे में संदिग्ध गतिविधि होते दिखी तो वो तुरंत ही सक्रिय हो गए।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल लाबूसिंह ने देखा कि सुनसान इलाके में एक अधेड़ के साथ एक 6 साल की बच्ची है पहले उन्हें लगा कि किसी परिवार के सदस्य के साथ ये बच्ची होगी लेकिन फिर भी संदिग्ध मानकर लगातार नजर रखी तो कुछ मिनट बाद आरोपी यौन उत्पीड़न करता नजर आया।

पुलिस महज 4 मिनट में मौके पर पहुंच गई

इसके बाद तत्काल उस क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना दी, जो महज 4 मिनट में मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया, फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है इस मामले में 50 साल के आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Article