क्राइम

कई किलो सोना, 73 लाख कैश... गुजरात में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में की बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद नगर निगम के 2 अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा

Ahmedabad Crime: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अहमदाबाद नगर निगम (AMC) में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले को पकड़ा है। एसीबी ने अहमदाबाद नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर हर्षद भोजक और इंजीनियर आशीष पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

Image

अहमदाबाद नगर निगम के 2 अधिकारियों को ABC ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ahmedabad Crime: गुजरात में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अहमदाबाद नगर निगम (AMC) में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले को पकड़ा है। एसीबी ने अहमदाबाद नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर हर्षद भोजक और इंजीनियर आशीष पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। गुजरात में एंटी करप्शन ब्यूरो पिछले कुछ महीनों से रिश्वतखोर अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन माेड में है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तरफ से फ्री हैंड दिए जाने के बाद एसीबी की यह बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले एसीबी ने राजकोट अग्निकांड में नगर निगम के टीपीओ की करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया था।

सोना और 73 लाख मिला कैश

एसीबी ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेसट करने के बाद एएमसी के सहायक नगर विकास अधिकारी हर्षद भोजक के आवास से 73 लाख रुपये नकद और 4.50 लाख रुपये का सोना जब्त किया है। गुजरात में एसीबी की कमान हरियाणा के रहने वाले तेजतर्रार आईपीएस डॉ. शमशेर सिंह के पास है। वह राज्य के डीजीपी लां एंड ऑर्डर भी हैं।

राज्य सरकार ने शमशेर सिंह को दूसरी बार एंटी करप्शन ब्यूरो की कमान सौंपी है। पहले कार्यकाल में भी उन्होंने ब्यूरो के काम से भ्रष्टाचारियों में खौफ पैदा कर दिया था।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article