क्राइम

Mathura Crime: तांत्रिक ने दिल्ली से आईं 2 बहनों का किया रेप, भूत उतारने के नाम पर किया कांड

Mathura Crime: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली से आईं दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तांत्रिक को किया गिरफ्तार।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mathura Crime: मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली से आईं 2 चचेरी बहनों का रेप किया है। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये चचेरी बहनें अपनी मां और चाची के साथ भूत उतरवाने के लिए दिल्ली से मथुरा आईं थीं। जानकारी के अनुसार, चचेरी बहनों के साथ उनके साथ उनकी मां और चाची भी थीं। मामला भूतों से जुड़ा हुआ था। ऐसे में वह एक तांत्रिक के संपर्क में आईं और उसने अलग कमरे में पूजा कराने के बहाने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा तांत्रिक ने पीड़ित लड़कियों को धमकी भी दी।

परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

तांत्रिक पर आरोप है कि उसने लड़कियों को धमकाया कि अगर ये बात उन्होंने परिजनों को बताई तो वह उन लड़कियों को उनके परिजनों के साथ ही तंत्र विद्या से मार देगा। रेप पीड़िताओं ने दिल्ली पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, तब दोनों बहनों के परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने थाने में आरोपी तांत्रिक नंदलाल निवासी गोवर्धन नियर बस स्टैंड के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी ।

मामला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के समीप सैनी मोहल्ला का है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article