क्राइम

'जासूसी' के आरोप में दबोचा गया एक और Youtuber, ज्योति मल्होत्रा और PAK हाई कमीशन से भी कनेक्शन! ​​-Video

एक यूट्यूबर जसबीर सिंह को पंजाब में 'जासूसी' के आरोप गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि उसके ज्योति मल्होत्रा ​​से भी संबंध हैं।

Image

एक और यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार

Spying for Pakistan: पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक और यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो यूट्यूब चैनल 'जान महल' (Jaan Mahal) को चलाता है। उसे पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रूपनगर जिले के महलान गांव के निवासी सिंह को कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने हिरासत में लिया।

हरियाणा की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा के बाद जसबीर सिंह हाल के हफ्तों में गिरफ्तार होने वाले दूसरे डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके साथ वह नियमित संपर्क में था।

पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से करीबी संबंध

पंजाब पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह का पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से करीबी संबंध था, जो भारतीय मूल का व्यक्ति है और जिसके बारे में संदेह है कि वह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए काम करता है।

दानिश के साथ भी संबंध बनाए थे

जसबीर सिंह ने पाकिस्तानी नागरिक और दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के पूर्व अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी संबंध बनाए रखे, जिन्हें पहले जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था।

पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए था

अधिकारियों ने बताया कि ये यूट्यूबर जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुआ था, जहां उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जवानों और व्लॉगर्स से बातचीत की थी। वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फोरेंसिक विश्लेषण से कई पाकिस्तानी संपर्क नंबरों का पता चला है, जिनकी अब जांच चल रही है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद सिंह ने कथित तौर पर आईएसआई से जुड़े गुर्गों के साथ संचार के सभी निशान मिटाने की कोशिश की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article