क्राइम

कैब ड्राइवर ने अमेरिकन महिला नागरिक के सामने की थी 'गंदी हरकत', चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 28, 2022, 11:00 PM IST

American woman molested: मुंबई से एक चौंकाने वाला केस सामने आया, जहां अमेरिकी महिला नागरिक के सामने अश्लील हरकत करने वाले एक कैब ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
अमेरिकी नागरिक ने कहा कि वो ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी
इस दौरान आरोपी कथित तौर पर हस्तमैथुन करने लगा
कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया

मुंबई में 40 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कैब ड्राइवर को DN नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(A) और 509 के तहत मामला दर्ज। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला हमेशा काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती है।

पीड़ित महिला काम खत्म कर के निजी इनोवा कार में मुंबई के अंधेरी इलाके अपने घर लौट रही थी, हालांकि महिला ने बताया की उसकी एक दोस्त भी साथ में थी लेकिन वो अंधेरी घटना से कुछ समय पहले उतर गई थी।

अमेरिकी नागरिक ने बताया कि वह ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी।इस बीच आरोपी कथित तौर पर हस्तमैथुन करने लगा।जब महिला ने देखा तो उसने जेपी रोड पर कैब रोकने के लिए कहा और राहगीरों से मदद मांगने के लिए आवाज लगाई,जिसके बाद आरोपी कैब ड्राइवर को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपी योगेंद्र उपाध्याय उम्र 40 साल,जो मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है,आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article