क्राइम

Video: बेहद शर्मनाक! 60 साल के बुजुर्ग ने 'बेजुबान जानवर' को बनाया हवस का शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 01:26 AM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बेजुबान गाय को अपनी हवस का शिकार बनाया।

ग्रामीणों ने आरोपी को गाय से दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया और नग्न अवस्था में हांथ पांव बांध दिए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया और मामले की शिकायत दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले के तराई अंचल के जनेह थाना क्षेत्र का है। जहां पर 60 साल के वृद्ध ने गाय के साथ हैवानियत की हद को पार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी वृद्ध को यह कुकर्म करते खुद ग्रामीणों ने पकड़ा है जिसे नग्न हालत में ही पकड़ कर हाथ और पैर बांध दिए गए और पुलिस को बुलाकर उसे सौप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में गाय पालक की तरफ से की गई शिकायत पर वृद्ध के खिलाफ पशु क्रूरता सहित 377 का अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मानवता को शर्मसार कर देने का यह पूरा मामला सोमवार की रात का है। सोमवार की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ ग्रामीणों ने 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को बंधक बनाकर रखा है। सूचना के बाद जब मौके पर जाकर देखा गया तो ग्रामीणों ने वृद्ध को नग्न हालत में हाथ पैर बांधकर रखे थे। पुलिस ने जब कारण पूछा तो बेहद ही चौंका देने वालीं बात निकलकर सामने आई।

ग्रामीणो का आरोप था कि उन्होंने वृद्ध को पड़ोसी के घर के बाहर बंधी गाय के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया गया कि रात के वक्त अंधेरे का फायदा उठाकर बुजुर्ग व्यक्ति खूटे में बंधी गाय के साथ हैवानियत की घटना को अंज़ाम दे रहा था तभी लोगों की नजर उस पर जा पड़ी और रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रात के वक्त गांव में हुये इस हंगामे के बाद पुलिस आरोपी बुजुर्ग को अपने साथ ले गई और मंगलवार की सुबह गाय पालक की शिकायत पर वृद्ध के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article