क्राइम

मेरठ में 5 लोगों की हत्या, बेड के अंदर मिलीं डेडबॉडी​;​​​ एक दिन से लापता था पूरा परिवार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर डेडबॉडी बेड के अंदर छिपा दी गईं। पड़ोसियों के मुताबिक, पूरा परिवार एक दिन से लापता था।

Image

फाइल फोटो

मेरठ: जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की डेडबॉडी मिली से हड़कंप मच गया। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा है। हत्यारों ने पति-पत्नी और 3 बच्चों को मारकर उनके शवों को बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया। यह पूरा मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर है।

इनकी हुई हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मृतकों में मोइन खान उनकी पत्नी असमा के अलावा 3 बच्चे अफ्सा (8) अजीजा (4) और 1 साल का मासूम अदीबा शामिल हैं। असमा और उनकी 2 बेटियों के शन बेड के बॉक्स में मिले, जबकि उनके बेटे का शव बोरे में मिला। उसे भी बेड के अंदर हत्यारों ने छिपाया था।

सोहेल गार्डन में वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, हत्या किन कारणों से हुई है अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article