क्राइम

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद पर हत्या, 34 साल के शख्स को मारी गोली

Delhi News: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 2:22 और 2:26 बजे झगड़े और गोलीबारी की घटना के संबंध में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुए।

Image

दिल्ली के प्रीत विहार में हत्या (File photo)

Photo : PTI

Man Shot Dead Over Parking Dispute: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार तड़के पार्किंग विवाद के बाद एक 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारी बताया कि यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों की पार्किंग को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 2:22 और 2:26 बजे झगड़े और गोलीबारी की घटना के संबंध में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुए।

इस विवाद में पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) एक तरफ थे, और गौरव शर्मा दूसरी तरफ थे। अधिकारी ने बताया कि बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी, जो नैयर के सीने में लगी। पुलिस ने बताया कि नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। उन्होंने आगे बताया कि उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पंकज का भाई पारस प्रीत विहार के एक मकान में रहता है। यहां पर एक मंजिल पर गौरव शर्मा भी रहता है। गौरव और पंकज के भाई पारस का पार्किंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था। जब रविवार रात मामला ज्यादा बढ़ा तो परस ने अपने भाई पंकज को नोएडा से प्रीत विहार बुला लिया। इसके बाद भी शांत होने की जगह झगड़ा इतना बढ़ा कि गौरव ने पंकज को गोली मार दी जिससे पंकज की मौत हो गई।

पुलिस गौरव की तलाश कर रही है। गौरव की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया है कि गौरव के पास कोई हथियार नहीं है। तो सवाल ये भी है कि क्या गौरव वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही रिवॉल्वर लाया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव शर्मा के पास एक BMW और एक फॉरच्यूनर है। वह यहां किराए पर रहता था। हालांकि आरोपी के पास सिर्फ एक गाड़ी की पार्किंग है। उसकी BMW पार्किंग में खड़ी हुई थी, जबकि फॉरच्यूनर खड़ी करने को लेकर देर रात झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article