शहर

क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं बुलाया तो स्थानीय नेता ने ट्रैक्टर से खोद डाली पिच, फाइनल मैच किया बर्बाद

Maharashtra News: यह घटना 12 अप्रैल को धरंगांव में आयोजित एमएलए ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई। धरंगांव नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कार्यरत यह नेता आयोजकों द्वारा आमंत्रित न किए जाने से नाराज था।

Image

लोकल नेता ने खोद डाली पिच (AI image Gemini)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में क्रिकेट के एक टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान एक स्थानीय नेता ट्रैक्टर लेकर मैदान के बीचोंबीच पहुंच गया और पिच को खोद दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय नेता मैच में आमंत्रित नहीं किये जाने से नाराज था और उसकी इस हरकत से खेल बाधित हो गया।

फाइनल टूर्नामेंट किया बर्बाद

यह घटना 12 अप्रैल को धरंगांव में आयोजित एमएलए ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई। अधिकारियों के अनुसार, धरंगांव नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कार्यरत यह नेता आयोजकों द्वारा आमंत्रित न किए जाने से नाराज था। घटना का एक वीडियो प्रसारित हो गया, जिसमें आरोपी व्यक्ति ट्रैक्टर चलाते हुए मैदान पर घुसता है और मैदान के बीचोंबीच बनी पिच को खोद देता है, जिससे पिच खेलने लायक नहीं रह जाती।

स्थिति तेजी से बिगड़ने पर खिलाड़ी, आयोजक और दर्शक स्तब्ध रह गए। एक अधिकारी ने बताया कि परिषद अध्यक्ष ने क्रोध में आकर यह कदम उठाया। खेल की असुरक्षित परिस्थितियों के कारण मैच तुरंत रद्द कर दिया गया, जिससे धरंगांव और आसपास के गांवों की स्थानीय टीमों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया इसलिए कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। बहरहाल, ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकल नेता की हरकत ने पूरा फाइनल मैच बर्बाद कर दिया और पुलिस में उसकी शिकायत भी नहीं हुई। इससे पता चलता है कि नेता की स्थानीय स्तर पर कितनी धमक है और पुलिस व प्रशासन भी आंखें मूंदे बैठा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल