यूपी में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के बच्चे ने पोर्न देखने के बाद एक सात साल की लड़की से रेप कर डाला। घटना कानपुर की है।
थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने कहा कि लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा- "हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।"
आरोपी लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। लड़की के पिता ने कहा कि पीड़िता तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। बच्ची को राते हुए देख परिवार वाले पहले तो डर गए, जब बच्ची को उन्होंने चुप कराकर रोने का कारण पूछा तो वो चौक गए।
लड़की ने बताया कि आरोपी लड़का, तब आया जब घर में कोई नहीं था। उसने उसके साथ गलत काम किया और फिर भाग गया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ करने लगी। आरोपी लड़के ने तुरंत ही अपना गुनाह कबूल लिया। लड़के ने बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखा था, जिसके बाद उसने रेप को अंजाम दिया।
