RR vs MI Highlights: मुंबई ने 50 गेंदों में जीता मैच, रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी
मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 51वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 70 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी। इशान किशन ने 25 गेंदों में नाबाद अर्धशतक जमाया।
इशान किशन (50*) और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 51वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर से हराया। 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने केवल 50 गेंदों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शारजाह में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 70 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मैच जीता। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स सातवें स्थान पर खिसक गई है।
IPL 2021, RR vs MI Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस की पारी का हाल
91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा (22) और इशान किशन (50*) ने तेज शुरूआत दिलाई। किशन ने चेतन सकारिया द्वारा डाला गया दूसरा ओवर मेडन जाने दिया था। इसके बाद इशान ने अपने गियर बदले और आकर्षक स्ट्रोक्स खेले। चेतन ने रोहित शर्मा को शॉर्ट कवर्स में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को पहला झटका दिया।
इसके बाद इशान किशन और सूर्याकुमार यादव (13) ने तेजी से पारी आगे बढ़ाते हुए स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। सूर्या बड़ा शॉट खेलने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से इशान किशन ने अकेले ही मोर्चा संभाला और हार्दिक पांड्या (5*) के साथ टीम को 50वीं गेंद पर जीत दिलाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 25 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली।
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
इससे पहले नाथन कूल्टर नाइल (14/4), जिमी नीशम (12/3) और जसप्रीत बुमराह (14/2) की घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने सरेंडर किया और उसने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने शुरूआती दो ओवर में 21 रन बनाए, लेकिन इसके बाद पूरे समय मुंबई इंडियंस छाया रहा। नाथन कूल्टर नाइल ने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल (12) को विकेटकीपर किशन के हाथों कैच आउट कराया। अगले ओवर में बुमराह ने ऐविन लुईस (24) को एलबीडब्ल्यू आउट करके रॉयल्स को करारा झटका दिया।
यहां से जिमी नीशम ने मोर्चा संभाला और संजू सैमसन (3) व शिवम दुबे (3) को जल्दी-जल्दी अपना शिकार बनाया। फिर नाथन कूल्टर नाइल ने ग्लेन फिलिप्स (4) को बोल्ड करके राजस्थान को पांचवां झटका दिया। फिर राहुल तेवतिया (12) और डेविड मिलर (15) ने रॉयल्स की पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों नाकाम रहे। नीशम ने तेवटिया को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया जबकि कूल्टर नाइल ने मिलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बुमराह ने श्रेयस गोपाल को खाता भी नहीं खोलने दिया और किशन के हाथों कैच आउट कराया। कूल्टर नाइल ने फिर चेतन सकारिया (6) को बोल्ड करके अपना चौथा शिकार किया। मुस्ताफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर में एक छक्का लगाया और 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
टॉस का बॉस बना मुंबई
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। क्विंटन डी कॉक की जगह इशान किशन और क्रुणाल पांड्या की जगह जेम्स नीशम को शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मयंक मार्कंडे की जगह श्रेयस गोपाल और आकाश सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
IPL 2021, RR vs MI Live: बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्लॉग आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
ऐविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव, मयंक मार्कंडे, मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
चेतन के ओवर में बने 24 रन
इशान किशन ने चेतन सकारिया के ओवर में तड़ातड़ दो छक्के जड़े और मुंबई को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 84/2। इशान किशन 40* और हार्दिक पांड्या 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रहमान ने सूर्या को भेजा डगआउट
मुस्ताफिजुर रहमान ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान को मिड ऑफ में महिपाल लोमरोर के हाथों कैच आउट कराया। मुस्ताफिजुर ने लेंथ बॉल डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद अचानक उठी। सूर्यकुमार यादव ने हवाई शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग बहुत खराब। लोमरोर ने बेहद आसान कैच पकड़ा। सूर्या ने 8 गेंदों में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन। इशान किशन 20* और हार्दिक पांड्या 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
महंगे साबित हुए कुलदीप
डेब्यूटेंट कुलदीप यादव काफी महंगे साबित हुए। उनके ओवर में 13 रन आए। इशान ने दो जबकि सूर्या ने एक बाउंड्री जमाई। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 48/1। इशान किशन 17* और सूर्यकुमार यादव 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
चेतन सकारिया का महंगा ओवर
रोहित शर्मा का विकेट लेने के बाद चेतन सकारिया अपनी लाइन भटक गए। सूर्या और इशान ने मिलकर 12 रन बटोरे। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 35/1। इशान किशन 8* और सूर्यकुमार यादव 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
चेतन सकारिया ने रोहित शर्मा को बनाया शिकार
चेतन सकारिया ने पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को शॉर्ट कवर्स में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
संजू सैमसन ये तुमने क्या किया
रोहित शर्मा ने पारी के तीसरे ओवर में स्वीप शॉट पर छक्का जड़कर शानदार शुरूआत की। अगली ही गेंद पर गोपाल ने रोहित को छका दिया था, लेकिन संजू सैमसन से स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। ये बहुत बड़ा मौका सैमसन ने गंवा दिया। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 23/0। रोहित शर्मा 22* और इशान किशन 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
चेतन सकारिया का मेडन ओवर
चेतन सकारिया ने शानदार ओवर किया। इशान किशन को 6 गेंदों में एक बार भी हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पहला ओवर महंगा साबित हुआ तो चेतन ने रॉयल्स की कराई जोरदार वापसी। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/0। रोहित शर्मा 14* और इशान किशन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रोहित शर्मा के शॉट को निहारते रह जाआगे
91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा ने स्टाइलिश शुरूआत दिलाई। ओवर की तीसरी गेंद पर कवर और प्वाइंट के बीच से शानदार चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जड़ा। छठी गेंद पर कवर-प्वाइंट के बीच से ड्राइव लगाया और दो रन लिया।
मुंबई को मिला 91 रन का आसान लक्ष्य
नाथन कूल्टर नाइल (14/4), जिमी नीशम (12/3) और जसप्रीत बुमराह (14/2) की घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने सरेंडर किया और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 91 रन का आसान लक्ष्य मिला। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन बनाए।
डेविड मिलर को कूल्टर नाइल ने बनाया शिकार
राजस्थान रॉयल्स के हाल बहुत बुरे हैं। नाथन कूल्टर नाइल ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मिलर को एलबीडब्ल्यू आउट करके रॉयल्स को आठवां झटका दिया। मुंबई के गेंदबाजों का इरादा रॉयल्स को 100 रन के अंदर ऑलआउट करना बन गया है। डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 15 रन बनाए। 17 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 76/8। कुलदीप यादव 0* और चेतन सकारिया 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बुमराह ने गोपाल को खाता नहीं खोलने दिया
जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस गोपाल को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने ऑफ स्टंप लाइन पर लेंथ गेंद डाली, जिस पर गोपाल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और किशन ने दाएं ओर डाइव लगाकर अच्छा कैच पकड़ा।
जिमी नीशम का कमाल
जिमी नीशम ने पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया को अपना शिकार बनाया। नीशम ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर तेवतिया पुल शॉट खेलने गए। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर विकेटकीपर किशन के हाथों में गई। तेवतिया ने 20 गेंदों में 12 रन बनाए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 71/6। डेविड मिलर 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रॉयल्स की रनगति काफी धीमी
14 ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम 67/5 का स्कोर ही बना पाई है। किरोन पोलार्ड के ओवर में 5 रन बने। राहुल तेवतिया 9* और डेविड मिलर 10* पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी।
दो ओवर में 6 रन बना सके रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स को विकेट गिरने का भारी नुकसान हुआ है। पिछले दो ओवर में तेवतिया और मिलकर 6 रन ही जोड़ सके। जयंत यादव के ओवर में 2 रन बने। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 56/5। राहुल तेवतिया 3* और डेविड मिलर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कूल्टर नाइल ने ग्लेन फिलिप्स को किया क्लीन बोल्ड
नाथन कूल्टर नाइल ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड करके रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 50/5। डेविड मिलर 2* और राहुल तेवतिया 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
जिमी नीशम की घातक गेंदबाजी
जिमी नीशम की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम। अपने दूसरे ओवर में फिर 2 रन दिए और एक विकेट लिया। ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे को बोल्ड किया। ऑफ स्टाप के काफी बाहर गेंद डाली, जिस पर दुबे कवर्स में शॉट खेलने गए। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग में लगकर स्टंप्स पर जा लगी। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 3 रन बनाए। 9 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 49/4। ग्लेन फिलिप्स 4* और डेविड मिलर 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
किरोन पोलार्ड का कड़क ओवर
किरोन पोलार्ड ने अपने पहले ओवर में केवल 4 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 47/3। ग्लेन फिलिप्स 3* और शिवम दुबे 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
जिमी नीशम ने पहली गेंद पर लिया विकेट
जिमी नीशम ने अपने स्पेल की शानदार शुरूआत की। पहली ही गेंद पर उन्होंने संजू सैमसन का कीमती विकेट निकाला। नीशम ने ऑफ स्टंप पर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर सैमसन कट शॉट खेलने गए। प्वाइंट पर मौजूद जयंत यादव ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। सैमसन ने 6 गेंदों में तीन रन बनाए। 7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन। ग्लेन फिलिप्स 1* और शिवम दुबे 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह का सफल ओवर
ऐविन लुईस ने बुमराह की पहली छोटी गेंद मिलते ही स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। फिर अगली गेंद पर डिफेंस किया। तीसरी गेंद पर लुईस बड़ा शॉट खेलने से चूके और गेंद उनके पैड्स पर जाकर लगी। अंपायर ने आउट दिया। लुईस ने डीआरएस की मांग की। थर्ड अंपायर ने गेंदबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। लुईस ने 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। 6 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 41/2। शिवम दुबे 0* और संजू सैमसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ट्रेंट बोल्ट का शानदार ओवर
विकेट मिलने का फायदा ट्रेंट बोल्ट ने उठाया और केवल 4 रन खर्च किए। 5 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 36/1। ऐविन लुईस 19* और संजू सैमसन 3* रन बनाकर जमे हुए हैं।
नाथन कूल्टर नाइल ने दिलाई सफलता
नाथन कूल्टर नाइल ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। कूल्टर नाइल ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली। जायसवाल कट शॉट खेलने गए और उनके बल्ले के अंदरूनी भाग पर गेंद लगकर किशन के हाथों में गई। जायसवाल ने 9 गेंदों में तीन चौके की मदद से 12 रन बनाए। 4 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 32/1। ऐविन लुईस 18* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने किया सटीक ओवर
जसप्रीत बुमराह ने आकर राजस्थान के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोका। उन्होंने अपने ओवर में केवल 5 रन दिए। 3 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 26/0। यशस्वी जायसवाल 12* और ऐविन लुईस 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
लुईस-यशस्वी ने दिखाया दम
ऐविन लुईस और यशस्वी जायसवाल दोनों मिलकर मुंबई के गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। लुईस ने जयंत यादव के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाया तो पांचवीं और छठी गेंद पर जायसवाल ने आकर्षक बाउंड्री जमाई। 2 ओवर के बाद रॉयल्स ने 21 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 12* और ऐविन लुईस 8 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की सकारात्मक शुरूआत
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित राजस्थान रॉयल्स को ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और ऐविन लुईस ने सकारात्मक शुरूआत दिलाई है। जायसवाल ने पुल शॉट खेलकर ओवर में एक बाउंड्री हासिल की। 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6/0। यशस्वी जायसवाल 4* और ऐविन लुईस 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान रॉयल्स - ऐविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव, मयंक मार्कंडे, मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।
टॉस मुंबई ने जीता
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। क्विंटन डी कॉक की जगह इशान किशन और क्रुणाल पांड्या की जगह जेम्स नीशम को शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मयंक मार्कंडे की जगह श्रेयस गोपाल और आकाश सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।0
IPL 2021: राजस्थान-मुंबई का होगा आमना-सामना, प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका।
दुबई में क्या है मौसम का हाल
आज आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) टकराएंगी। जानिए, कैसी होगी मैच की पिच और कैसा रहेगा शारजाह का मौसम।
RR vs MI Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: कैसी होगी राजस्थान-मुंबई मैच की पिच और मौसम
एक लक्ष्य के साथ दोनों टीमें संभा
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल 2021 का 51वां मैच शारजाह में खेला जाएगा। जानें दोनों टीमें कैसे प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

