LIVE

IPL 2021, KKR vs DC Match Highlights: कोलकाता ने तोड़ा दिल्‍ली का विजयी रथ, 3 विकेट से रौंदा

IPL 2021, KKR vs DC Today Match Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 41वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 10 गेंदें शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही केकेआर ने डीसी के यूएई चरण में विजयी रथ पर रोक भी लगा दी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 28, 2021, 20:05 IST
Follow on Google News
IPL 2021, KKR vs DC Match Highlights: कोलकाता ने तोड़ा दिल्‍ली का विजयी रथ, 3 विकेट से रौंदा

IPL 2021, KKR vs DC Match Highlights:  नितिश राणा (36*) की उम्‍दा पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 41वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 10 गेंदें शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्‍य कर लिया। 

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मैच का लाइव कवरेज पढ़ें यहां

इसके साथ ही केकेआर ने डीसी के यूएई चरण में विजयी रथ पर रोक भी लगा दी। इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीते थे। इस जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर बना हुआ है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम दूसरे स्‍थान पर काबिज है।

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड 

केकेआर की पारी का हाल

128 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी केकेआर को ललित यादव ने पांचवें ओवर में वेंकटेश अय्यर (14) को बोल्‍ड करके पहला झटका दिया। इसके बाद आवेश खान ने राहुल त्रिपाठी (9) को आउट करके केकेआर को दूसरा झटका दिया। यहां से शुभमन गिल (30) और नितिश राणा ने स्‍केर में 24 रन का इजाफा किया था। तब 67 रन के स्‍कोर पर केकेआर को दो तगड़े लगे। गिल को रबाडा तो मोर्गन को अश्विन ने शिकार बनाया।

दिनेश कार्तिक (12) को आवेश खान ने बोल्‍ड कर दिया। फिर सुनील नरेन ने कगिसो रबाडा के ओवर में 19 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। एनरिच नॉर्जे ने फिर नरेन को आउट किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नितिश राणा ने विजेयी चौका जमाकर केकेआर की जीत पक्‍की कर दी। दिल्‍ली की तरफ से आवेश खान ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए। एनरिच नॉर्जे, रविचंद्रन अश्विन, ललित और कगिसो रबाडा को एक-एक लिया।

कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आज आईपीएल 2021 का 41वां मैच शारजाह में खेला जा रहा है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 41वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने 128 रन का लक्ष्‍य रखा है। दिल्‍ली ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए।

दिल्‍ली की पारी का हाल

पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित दिल्‍ली कैपिटल्‍स को शिखर धवन (24) और स्‍टीव स्मिथ (39) ने 35 रन की साझेदारी करके तेज शुरूआत दिलाई। फर्ग्‍यूसन ने धवन को अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। यहां से केकेआर के गेंदबाजों ने वापसी की। नरेन ने श्रेयस अय्यर (1) को क्‍लीन बोल्‍ड करके दिल्‍ली को दूसरा झटका दिया।

स्‍टीव स्मिथ और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। फर्ग्‍यूसन ने स्मिथ को क्‍लीन बोल्‍ड किया। यहां से केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह हावी हो गए। शिमरोन हेटमायर (4), ललित यादव (0) और अक्षर पटेल (0) जल्‍दी-जल्‍दी आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन (9) ने पंत के साथ मिलकर स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अश्विन को साउथी ने आखिरी ओवर में राणा के हाथों झिलवाया। फिर ऋषभ पंत (39) और आवेश खान (5) रनआउट हुए। केकेआर की तरफ से लोकी फर्ग्‍यूसन, सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट लिए। टिम साउथी ने एक विकेट लिया।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 41वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर ने आज के मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी एक बदलाव किया है। केकेआर ने आंद्रे रसेल की जगह टिम साउथी और प्रसिद्ध कृष्‍णा की जगह संदीप वॉरियर को शामिल किया है। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चोटिल पृथ्‍वी शॉ की जगह स्‍टीव स्मिथ को शामिल किया है।

बता दें कि पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली यूएई में खेले जा रहे दूसरे चरण में जीत के रथ पर सवार है। उसने अभी तक दोनों मैच अपने नाम किए है। दिल्ली अब तीसरे मुकाबलो की जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की फिराक में होगी। डीसी 10 मैचों में 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, कोलकाता दूसरे चरण में शुरुआती दो मैचों में जीत का स्वाद चखा पर तीसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पडी। केकेआर 10 मैचों में 8 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है। 

IPL 2021, KKR vs DC Live: बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्‍लेइंग XI

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, टिम साउथी, लोकी फर्ग्‍यूसन, संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की प्‍लेइंग XI

स्‍टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), ललित यादव, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्जे और आवेश खान।

SEPT 28, 2021 19:10 IST

18.2 ओवर में जीता कोलकाता नाइटराइडर्स

नितिश राणा ने एनरिच नॉर्जे की गेंद पर थर्डमैन की दिशा में चौका जमाकर केकेआर की जीत पर मुहर लगाई। केकेआर ने दिल्‍ली का विजयी रथ रोका और टॉप-4 में अपनी स्थिति मजबूत की।

SEPT 28, 2021 19:06 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन हो गया है। नितिश राणा 32* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 19:02 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 17 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

एनरिच नॉर्जे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन हो गया है। नितिश राणा 31* और टिम साउथी 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:52 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 16 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर पांच विकेट के नुकसान पर 119 रन हो गया है। नितिश राणा 31* और सुनील नरेन 20* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:46 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 15 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन हो गया है। नितिश राणा 30* और सुनील नरेन 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:39 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

ललित यादव ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर चार विकेट के नुकसान पर 96 रन हो गया है। नितिश राणा 29* और दिनेश कार्तिक 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:36 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर चार विकेट के नुकसान पर 76 रन हो गया है। नितिश राणा 14* और दिनेश कार्तिक 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:30 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 12 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर चार विकेट के नुकसान पर 69 रन हो गया है। नितिश राणा 13* और दिनेश कार्तिक 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:28 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 11 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

कगिसो रबाडा ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 67 रन हो गया है। नितिश राणा 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:27 IST

अश्विन ने मोर्गन को खाता नहीं खोलने दिया

रविचंद्रन अश्विन ने इयोन मोर्गन को खाता नहीं खोलने दिया और स्लिप में ललित यादव के हाथों कैच आउट कराया। अश्‍विन ने तेज गति से आगे की तरफ गेंद डाली, जिस पर मोर्गन ने बल्‍ला अड़ाया। स्लिप में ललित ने अच्‍छा कैच लिया। मोर्गन खाता नहीं खोल पाए।

SEPT 28, 2021 18:26 IST

रबाडा का विकेट मेडन ओवर

कगिसो रबाडा ने अपने स्‍पेल की बेहतरीन शुरूआत की और विकेट मेडन ओवर डाला। रबाडा ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को लांग ऑन पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। रबाडा ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर गिल ने आगे बढ़कर हवाई शॉट खेला। शॉट में ताकत नहीं थी तो लांग ऑन पर अय्यर ने आसान कैच लपका। गिल ने 33 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 30 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 18:19 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 10 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

ललित यादव ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 67 रन हो गया है। शुभमन गिल 30* और नितिश राणा 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:14 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 9 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 62 रन हो गया है। शुभमन गिल 29* और नितिश राणा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:13 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 8 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 54 रन हो गया है। शुभमन गिल 27* और नितिश राणा 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:05 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 7 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 52 रन हो गया है। शुभमन गिल 26* और नितिश राणा 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:04 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 6 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

आवेश खान ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 44 रन हो गया है। शुभमन गिल 19* और नितिश राणा 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 18:02 IST

आवेश ने बड़ी मछली फंसाई

आवेश खान ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी को मिड ऑफ पर स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। आवेश ने ऑफ स्‍टंप के बाहर खींची हुई लेंथ पर गेंद डाली, त्रिपाठी ने हवा में शॉट खेला। इस शॉट में दम नहीं था और स्मिथ ने मिड ऑफ पर आसान कैच पकड़ा। त्रिपाठी ने 5 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 9 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 17:56 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 5 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

ललित यादव ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन हो गया है। शुभमन गिल 13* और राहुल त्रिपाठी 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 17:54 IST

यादव ने वेंकटेश को किया बोल्‍ड

ललित यादव ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को क्‍लीन बोल्‍ड करके केकेआर को पहला झटका दिया। यादव ने तेज गति से अंदर की तरफ एंगल बनाकर गेंद डाली, वेंकटेश ने बैकफुट पर जाकर खेलने का प्रयास किया और बोल्‍ड हो गए। वेंकटेश ने 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 17:50 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 4 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 13* और शुभमन गिल 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 17:48 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 3 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 11* और शुभमन गिल 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 17:45 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 2 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

अक्षर पटेल ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 8* और शुभमन गिल 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 17:45 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 1 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर

एनरिच नॉर्जे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 8* और शुभमन गिल 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 17:22 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 20 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

टिम साउथी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 20वां ओवर किया। 20 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन हो गया है। कगिसो रबाडा 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। आवेश खान (5) आखिरी गेंद पर रनआउट हुए।

SEPT 28, 2021 17:18 IST

ऋषभ पंत रनआउट

करुण नायर के सटीक थ्रो पर रनआउट हुए ऋषभ पंत। ऋषभ पंत ने 36 गेंदों में तीन चौके की मदद से 39 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 17:17 IST

साउथी का डेब्‍यू विकेट

टिम साउथी ने रविचंद्रन अश्विन को नितिश राणा के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली का सातवां विकेट गिराया। साउथी ने धीमी गति की शॉर्ट लेंथ गेंद डाली, जिस पर आगे बढ़कर अश्विन ने हवाई शॉट खेला। डीप स्‍क्‍वायर लेग पर नितिश राणा ने कैच पकड़ा। अश्विन ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 17:13 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 19वां ओवर किया। 19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन हो गया है। ऋषभ पंत 38* और रविचंद्रन अश्विन 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 28, 2021 17:09 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 18 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

टिम साउथी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन हो गया है। ऋषभ पंत 29* और रविचंद्रन अश्विन 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 28, 2021 17:03 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 17 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन हो गया है। ऋषभ पंत 23* और रविचंद्रन अश्विन 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 28, 2021 16:57 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 16 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 98 रन हो गया है। ऋषभ पंत 21* और रविचंद्रन अश्विन 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 28, 2021 16:56 IST

पटेल भी नहीं खोल पाए खाता

वेंकटेश अय्यर ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल को मिडविकेट में लोकी फर्ग्‍यूसन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को छठा झटका दिया। अय्यर ने लेग स्‍टंप पर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर अक्षर ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। लोकी फर्ग्‍यूसन ने बाएं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। अक्षर पटेल खाता नहीं खोल पाए।

SEPT 28, 2021 16:52 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 15 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर पांच विकेट के नुकसान पर 89 रन हो गया है। ऋषभ पंत 19* और अक्षर पटेल 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। नरेन ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।

SEPT 28, 2021 16:50 IST

नरेन ने यादव को खाता नहीं खोलने दिया

सुनील नरेन ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ललित यादव को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके दिल्‍ली को पांचवां झटका दिया। नरेन ने ऑफ स्‍टंप पर फुल लेंथ की गेंद डाली, ललित लेग साइड में शॉट खेलने गए और गेंद पैड पर जा लगी। ललित खाता नहीं खोल पाए।

SEPT 28, 2021 16:47 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 14 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर चार विकेट के नुकसान पर 88 रन हो गया है। ऋषभ पंत 18* और ललित यादव 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:46 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 13 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

लोकी फर्ग्‍यूसन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया है। ऋषभ पंत 12* और शिमरोन हेटमायर 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:35 IST

फर्ग्‍यूसन ने स्मिथ को किया बोल्‍ड

लोकी फर्ग्‍यूसन ने पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्‍टीव स्मिथ को आउट करके दिल्‍ली को तीसरा झटका दिया। फर्ग्‍यूसन ने लेंथ गेंद डाली थी, जिस पर स्मिथ आगे बढ़कर लंबा शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए। गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। स्मिथ ने 34 गेंदों में 4 चौके की मदद से 39 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 16:30 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 77 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 39* और ऋषभ पंत 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:28 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 11 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 73 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 37* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:28 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 10 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 64 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 31* और ऋषभ पंत 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:15 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 9 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 52 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 22* और ऋषभ पंत 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:10 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 8 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 18* और ऋषभ पंत 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:06 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 7 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 42 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 15* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 16:05 IST

नरेन की गेंद समझ नहीं पाए अय्यर

सुनील नरेन ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को क्‍लीन बोल्‍ड करके दिल्‍ली को दूसरा झटका दिया। नरेन ने गुड लेंथ स्‍पॉट पर टप्‍पा जमाकर तेजी से गेंद को अंदर लेकर आए। अय्यर को गेंद बिलकुल समझ नहीं आई और गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जा लगी। श्रेयस अय्यर ने 5 गेंदों में 1 रन बनाया।

SEPT 28, 2021 16:01 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 39 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 12* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
 

SEPT 28, 2021 15:58 IST

फर्ग्‍यूसन ने धवन को बनाया शिकार

लोकी फर्ग्‍यूसन ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन को प्‍वाइंट में वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स को पहला झटका दिया। फर्ग्‍यूसन ने शॉर्ट लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर धवन ने कट शॉट खेला। वेंकटेश अय्यर ने आसान कैच पकड़ा। शिखर धवन ने 20 गेंदों में 5 चौके की मदद से 24 रन बनाए।

SEPT 28, 2021 15:56 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

लोकी फर्ग्‍यूसन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 35 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 15:50 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 4 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

टिम साउथी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 29 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 6* और शिखर धवन 23* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 15:43 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 3 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

संदीप वॉरियर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 5* और शिखर धवन 17* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 15:38 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 2 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

टिम साउथी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 4* और शिखर धवन 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 15:34 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score: 1 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर

संदीप वॉरियर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन हो गया है। स्‍टीव स्मिथ 1* और शिखर धवन 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 28, 2021 15:08 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्‍लेइंग XI

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, टिम साउथी, लोकी फर्ग्‍यूसन, संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की प्‍लेइंग XI

स्‍टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), ललित यादव, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्जे और आवेश खान।

SEPT 28, 2021 15:05 IST

टॉस का बॉस बना केकेआर

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 41वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर ने आज के मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी एक बदलाव किया है। केकेआर ने आंद्रे रसेल की जगह टिम साउथी और प्रसिद्ध कृष्‍णा की जगह संदीप वॉरियर को शामिल किया है। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चोटिल पृथ्‍वी शॉ की जगह स्‍टीव स्मिथ को शामिल किया है।

SEPT 28, 2021 14:57 IST

टिम साउथी करेंगे केकेआर के लिए डेब्‍यू

खबर पक्‍की है कि न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी आज कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए डेब्‍यू करने जा रहे हैं। शायद उन्‍हें चोटिल आंद्रे रसेल की जगह शामिल किया गया है।

SEPT 28, 2021 14:34 IST

शारजाह में केकेआर को हरा चुकी है दिल्ली

केकेआर और डीसी ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक मुकाबला है। यह मैच दिल्ली ने अपने नाम किया था।

SEPT 28, 2021 14:11 IST

पिछले मैचों में दिल्ली की टीम रही हावी

कोलकाता और दिल्ली के पिछले पांच मैचों की बात करें तो डीसी हावी रही है। दिल्ली ने जहां चार मैचों में विजय प्राप्त की वहीं केकेआर को एक ही जीत नसीब हुई।

SEPT 28, 2021 13:57 IST

केकेआर और डीसी की संभावित प्लेइंग-11

जानिए, केकेआर और डीसी की अपनी प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं।

IPL 2021, KKR vs DC Playing 11: दिल्ली-कोलकाता मुकाबले में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

SEPT 28, 2021 13:50 IST

मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम

कोलकाता और दिल्ली का मैच दुबई में खेला जाना है। मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

KKR vs DC Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: जानें कोलकाता-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम

SEPT 28, 2021 13:21 IST

KKR vs DC Head: दोनों में बराबरी की टक्कर

आईपीएल में कोलकाता और दिल्ली के बीच अब  तक 29 मुकाबले खेले हैं, जिसमें बराबरी की टक्कर रही। दोनों ने 14-14 मैचों में जीत हासिल की है जबिक एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला।