KKR vs DC Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: जानें कोलकाता-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2021, 03:07 PM IST

IPL 2021, KKR vs DC Pitch Report, Sharjah Weather Today: इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होगी। आइए जानते हैं इस मैच के वेन्यू की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

KKR vs DC Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: जानें कोलकाता-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम

KKR vs DC Match Pitch Report and Weather Forecast: आईपीएल-14 में आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में एक तरफ जहां 16 अंक लेकर दूसरे नंबर पर मजबूत नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स की राह काफी आसान हो चुकी है और उनका प्लेऑफ में पहुंचना तकरीबन तय माना जा रहा है, क्योंकि आज तक 16 अंक हासिल करने के बाद कोई भी टीम आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई। जबकि दूसरी तरफ हैं कोलकाता नाइट राइडर्स जो फिलहाल 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है लेकिन अभी टॉप-4 में उनकी जगह बनी रहेगी ये सुनिश्चित नहीं है।

शारजाह की पिच रिपोर्ट (Sharjah Pitch Report)

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ल कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2021 का 41वां मैच मंगलवार को दिन की रोशनी में खेला जाना है। शारजाह के मैदान पर रनों की बारिश होने के आसार हमेशा रहते हैं। मैदान छोटा है और बल्लेबाजों के लिए ये हमेशा फायदे का मैदान साबित हुआ है लेकिन इस सीजन में अब तक यहां इतने रन नहीं बरसे हैं और गेंदबाजों ने भी अपना दम जमकर दिखाया है। जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए भी यहा कुछ भी हासिल करना नामुमकिन नहीं होगा। एक आंकड़ा ये भी है कि यहां पर आधे से भी ज्यादा मुकाबले उस टीम ने जीते हैं जिसने बाद में बल्लेबाजी की है। एक बार फिर शारजाह के मैदान पर धूम मचने वाली है जब कोलकाता और दिल्ली की टीम में मौजूद आंद्रे रसेल, रिषभ पंत, इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी मैदान पर होंगे। लेकिन एक हकीकत ये भी है कि इस मैदान पर हर विभाग को कुछ ना कुछ मदद मिलती है। ऐसे में जहां तेज गेंदबाजों के लिए पूरा मैच स्थिति एक जैसी रहने की उम्मीद है, वहीं स्पिनर्स मैच के मध्य में प्रभाव डाल सकते हैं। 

आज ऐसा होगा शारजाह का मौसम (Sharjah Weather Today)

अगर शारजाह के मौसम की बात करें तो हमेशा की तरह यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं, सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश हो सकती है। कोलकाता-दिल्ली का मुकाबला इस मैदान पर भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 शुरू होगा। भारतीय समय यूएई के समय से सिर्फ डेढ़ घंटा आगे है, यानी मुकाबला शारजाह की गर्म दोपहर में ही खेला जाएगा। धूप तेज रहने का अनुमान है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए स्थिति आसान नहीं होने वाली और उन्हें जीत के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!