LIVE

IPL 2021, MI vs PBKS Match Highlights: मुंबई ने पंजाब को दी 6 विकेट से मात, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

IPL 2021 Live Score, MI vs PBKS Match Highlights: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मंगलवार को दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखा है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 28, 2021, 23:41 IST
Follow on Google News
IPL 2021, MI vs PBKS Match Highlights: मुंबई ने पंजाब को दी 6 विकेट से मात, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

IPL 2021, MI vs PBKS Match Highlights: हार्दिक पांडया की 30 गेंद पर 40 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने पंजाब किंग्स को 19 ओवर में 6 विकेट और 6 गेंद शेष रहते मात दी।

सौरभ तिवारी ने शुरुआती झटकों से उबारा 
136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 16 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियन्स बैकफुट पर नजर आ रही थी। इसके  ऐसे नें सौरभ तिवारी ने एक बार फिर क्विंटन डिकॉक के साथ संभाला। दोनों ने टीम को 9.5 ओवर में 61 रन तक पहुंचाया लेकिन डिकॉक को शमी ने बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 27(29) की पारी खेली। 

अहम साबित हुई हार्दिक-सौरभ की साझेदारी
डिकॉक् के आउट होने के बाद सौरभ तिवारी और हार्दिक पांड्या ने पारी को आगे बढ़ाया। तिवारी ने अपने फॉर्म को जारी रखा। 92 के स्कोर पर तिवारी 37 गेंद में 45 रन की पारी खेलकर ऐलिस की गेंद पर लपके गए। 

हार्दिक-पोलार्ड ने खत्म की जीत की जिम्मेदारी
तिवारी जब आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 15.1 ओवर में  4 विकेट पर 92 रन था। तिवारी के आउट होने के बाद जीत के लिए मुंबई को 29 गेंद में 44 रन बनाने थे। लेकिन हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। हार्दिक पांड्या ने घमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 40 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं पोलार्ड 7 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। पांड्या ने 19वें ओवर में शमी की गेंदों पर 17 रन जड़कर मुंबई को जीत दिला दी। 

पांचवें पायदान पर पहुंची मुंबई इंडियन्स
पंजाब किंग्स को मात देकर मुंबई इंडियन्स की टीम 11 मैच में पांच जीत के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। उसके 10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट की वजह से उसकी टॉप 4 में एंट्री नहीं हो सकी है। पंजाब के खिलाफ जीत के साथ ही यूएई में उसका हार का सिलसिला थम गया है। तीन हार के बाद मुंबई को दूसरे चरण में पहली जात हासिल हुई है। 

पंजाब ने बनाए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन 
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब ने महज 48 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद एडेन मार्करम(42) और दीपक हुड्डा की जोड़ी ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। अंत में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और किरोन पोलार्ड ने सबसे ज्याद 2-2 विकेट लिए। वहीं राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

मुंबई ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी 
​पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने अपनी टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं। वहीं पंजाब किंग्स एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। मुंबई ने ईशान किशन की जगह सौरभ तिवारी और एडम मिल्ने की जगह नाथन कुल्टर नाइल को मौका दिया है। वहीं पंजाब ने चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह मनदीप सिंह को मौका दिया है। 

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

ऐसी है मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच आईपीएल में भिड़ंत
दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 27 मैच खेले गए हैं जिसमें से 14 में मुंबई को और पंजाब को 13 मैच में जीत हासिल हुई है। यूएई में दोनों के बीच दो मुकाबले हुए हैं और दोनों के खाते में एक एक गए हैं। मौजूदा सीजन में भी दोनों के बीच एक मैच खेला जा चुका है उस मैच में पंजाब को जीत मिली थी।

SEPT 28, 2021 23:23 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंची मुंबई

पंजाब किंग्स को मात देकर मुंबई इंडियन्स की टीम 11 मैच में पांच जीत के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। उसके 10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट की वजह से उसकी टॉप 4 में एंट्री नहीं हो सकी है। ऐसी है प्वाइंट्स टेबल। 

SEPT 28, 2021 23:17 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई ने 6 विकेट से जीता मैच 

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 15*(7) और हार्दिक पांड्या 40*(30) रन बनाकर नाबाद रहे।  पंजाब के लिए 19वां ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। हार्दिक पांड्या ने उनकी जमकर धुनाई की और 1 छक्का और 2 चौके सहित 17 रन हार्दिक ने जड़ दिए। आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर शमी ने मुंबई को 6 विकेट से जीत दिला दी। 

SEPT 28, 2021 23:10 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 18 ओवर में बनाए 120/4 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 14*(6) और हार्दिक पांड्या 24*(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 18वां ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका और 13 रन दिए। यह ओवर पंजाब के लिए सबसे ज्यादा महंगा साबित हुआ। जीत के लिए मुंबई को 12 गेंद में 16 रन बनाने हैं। 

SEPT 28, 2021 23:06 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 17 ओवर में बनाए 107/4 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 3*(3) और हार्दिक पांड्या 23*(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 17वां ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका और 11 रन दिए। जीत के लिए मुंबई को 18 गेंद में 29 रन बनाने हैं। 

SEPT 28, 2021 23:01 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: 100 रन के पार मुंबई इंडियन्स

मुंबई इंडियन्स ने 16.2 ओवर में हार्दिक पांड्या के चौके के साथ 100 रन के पार पहुंची। 

SEPT 28, 2021 22:59 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 16 ओवर में बनाए 96/4 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 3*(3) और हार्दिक पांड्या 12*(16) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 16वां ओवर नाथन एलिस ने फेंका और 4 रन देकर 1 विकेट लिया। सौरभ तिवारी ओवर की पहली गेंद पर 45 रन बनाकर लपके गए।  

SEPT 28, 2021 22:55 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: सौरभ तिवारी बने एलिस का शिकार 

WICKET!! अर्धशतक की ओर बढ़ रहे सौरव तिवारी विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों नाथन एलिस की गेंद पर गेंद पर लपके गए। उन्होंने 37 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 

SEPT 28, 2021 22:49 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 15 ओवर में बनाए 92/3 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 45*(36) और हार्दिक पांड्या 11*(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 15वां ओवर रवि बिश्नोई ने फेंका और 8 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 22:45 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 14 ओवर में बनाए 84/3 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 38*(32) और हार्दिक पांड्या 10*(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 14वां ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका और 6 रन दिए। 
 

SEPT 28, 2021 22:42 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 13 ओवर में बनाए 78/3 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 35*(29) और हार्दिक पांड्या 7*(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 13वां ओवर नाथन एलिस ने फेंका और 3 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 22:38 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 12 ओवर में बनाए 75/3 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 33*(26) और हार्दिक पांड्या 6*(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 12वां ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका और 7 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 22:34 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए 50 गेंद में चाहिए 66 रन

 जीत के लिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियन्स को 50 गेंद में 66 रन बनाने हैं।  

SEPT 28, 2021 22:29 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: शमी ने उड़ाई डिकॉक की गिल्लियां

SEPT 28, 2021 22:26 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 11 ओवर में बनाए 68/3 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 26*(20) और हार्दिक पांड्या 6*(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए 11वां ओवर रवि बिश्नोई ने फेंका और 6 रन दिए। 
 

SEPT 28, 2021 22:24 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 10 ओवर में बनाए 62/3 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 25*(19) और हार्दिक पांड्या 1*(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए दसवां मोहम्मद शमी ने फेंका और 8 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डिकॉक(27) को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। 
 

SEPT 28, 2021 22:21 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score:शमी ने दिया मुंबई को तीसरा झटका, डिकॉक आउट 

WICKET!!! मोहम्मद शमी ने पैर जमा चुके क्विंटन डिकॉक के रूप में मुंबई को तीसरा झटका दिया। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा और अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। डिकॉक ने 29 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 2 चौके जड़े। 
 

SEPT 28, 2021 22:17 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: दोहरे झटकों के बाद मुंबई की वापसी

SEPT 28, 2021 22:13 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 9 ओवर में बनाए 54/2 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 9 ओवर में 54 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 23*(17) और क्विंटन डिकॉक 22*(26) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए नौवां ओवर हरप्रीत बरार ने फेंका और 11 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 22:11 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पचास रन के पार पहुंची मुंबई इंडियन्स

सौरभ तिवारी ने पारी के 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर हरप्रीत बरार की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर मुंबई को 50 रन के पार पहुंचा दिया। 

SEPT 28, 2021 22:09 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 7 ओवर में बनाए 35/2 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 7 ओवर में 35 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 12*(11) और क्विंटन डिकॉक 14*(20) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए सातवां ओवर एडन मार्करम ने फेंका और 5 रन दिए।  

SEPT 28, 2021 22:09 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 8 ओवर में बनाए 43/2 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 8 ओवर में 43 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 13*(12) और क्विंटन डिकॉक 21*(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए आठवां ओवर रवि बिश्नोई ने फेंका और 8 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक का कैच बाउंड्री पर मार्करम ने छोड़ दिया। उन्होंने अच्छी कोशिश की लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच सके।    
 

SEPT 28, 2021 22:01 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: रवि बिश्नोई की दहाड़

SEPT 28, 2021 21:58 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 6 ओवर में बनाए 30/2 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 6 ओवर(पॉवर-प्ले) में 30 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 10*(8) और क्विंटन डिकॉक 11*(17) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए छठवां ओवर नाथन एलिस ने फेंका और 5 रन दिए।  
 

SEPT 28, 2021 21:57 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: बिश्नोई के दोहरे झटके से दहली मुंबई

SEPT 28, 2021 21:56 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 5 ओवर में बनाए 25/2 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 5 ओवर में 25 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 6*(4) और क्विंटन डिकॉक 10*(15) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए पाचवां ओवर एडम मार्करम ने फेंका और 7 रन दिए।  

SEPT 28, 2021 21:53 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: हिटमैन के बाद सूर्यकुमार बने बिश्नोई का शिकार

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अपने पहले ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर बिश्नोई ने विकेट हासिल किए। वो हैट्रिक पर पहुंचे लेकिन सौरभ तिवारी ने उन्हें लगातार तीसरा विकेट नहीं हासिल करने दिया। 

SEPT 28, 2021 21:53 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 4 ओवर में बनाए 18/2 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 2 विकेट खोकर 4 ओवर में 18 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 1*(1) और क्विंटन डिकॉक 8*(12) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए दूसरा चौथा ओवर रवि बिश्नोई ने फेंका और तीसरी और चौथी गेंद पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट हासिल किए। इस ओवर में बिश्नोई ने 4 रन दिए।  
 

SEPT 28, 2021 21:47 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब ने मुंबई को दिया पहला झटका, रोहित आउट

रोहित शर्मा के रूप में पंजाब ने पहली सफलता हासिल की। रवि बिश्नोई की गेंद पर रोहित शर्मा कैच दे बैठे। रोहित ने 8(10) रन बनाए। 

SEPT 28, 2021 21:43 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 2 ओवर में बनाए 15/0 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 3 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 8*(9) और क्विंटन डिकॉक 6*(9) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका और 3 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 21:38 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 2 ओवर में बनाए 12/0 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 2 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 9*(8) और क्विंटन डिकॉक 3*(3) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए दूसरा ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका और 6 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 21:36 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 1 ओवर में बनाए 5/0 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 1 ओवर में 6 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 2*(3) और क्विंटन डिकॉक 3*(3) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए पहला ओवर एडेन मार्करम ने फेंका और 6 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 21:34 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 1 ओवर में बनाए 6/0 रन

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 1 ओवर में 6 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 2*(3) और क्विंटन डिकॉक 3*(3) रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए पहला ओवर एडेन मार्करम ने फेंका और 6 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 21:31 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: जीत के लिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई

पंजाब किंग्स द्वारा दिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने मुंबई इंडियन्स के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी। वहीं पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बल्ले से धमाल मचाने वाले एडेन मार्करम ने की। 

SEPT 28, 2021 21:22 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: 136 रन का बचाव करने उतरेंगे पंजाब के गेंदबाज

SEPT 28, 2021 21:20 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के सामने रखा 136 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में मुंबई इंडियन्स के सामने जीत के लिए 136 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया है। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम(42) और दीपक हुड्डा ने 28 रन की पारी खेली। पंजाब ने 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्करम और हुड्डा की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। अंत में हरप्रीत बरार 14 और नाथन एलिस 6 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट बुमराह और पोलार्ड ने लिए। वहीं क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया। 

SEPT 28, 2021 21:14 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में बनाए  127/6 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं।

SEPT 28, 2021 21:07 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मार्करम-हुड्डा ने कराई पंजाब की वापसी

SEPT 28, 2021 21:05 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में बनाए 122/5 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 8*(12) और दीपक हुड्डा 28*(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। नाथन कुल्टर नाइल ने इस ओवर में 4 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 21:01 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में बनाए 118/5 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 7*(8) और दीपक हुड्डा 26*(23) रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह ने इस ओवर में 6 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:59 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 12 ओवर में बनाए 75/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 12 ओवर  में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। राहुल चाहर ने पारी का 12वां ओवर फेंका। एडेन मार्करम 21*(17) और दीपक हुड्डा 12*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर ने इस ओवर में 6 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:58 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में बनाए 83/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 13 ओवर  में 4 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 23*(19) और दीपक हुड्डा 18*(17) रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल ने इस ओवर में 8 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:57 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में बनाए 90/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 29*(24) और दीपक हुड्डा 19*(18) रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर ने इस ओवर में 7 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:56 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में बनाए 105/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 38* (27) और दीपक हुड्डा 25 *(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। बोल्ट ने इस ओवर में 15 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:55 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पांचवां झटका, मार्करम बने चाहर का शिकार

WICKET!!! शानदार बल्लेबाजी कर रहे एडेन मार्करम राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 29 गेंद में 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े। 

SEPT 28, 2021 20:48 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: 100 रन के पार पहुंचा पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद 14.4 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। 

SEPT 28, 2021 20:35 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में बनाए 69/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 11 ओवर  में 4 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने पारी का 11वां ओवर फेंका। एडेन मार्करम 18*(14) और दीपक हुड्डा 9*(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। बोल्ट ने इस ओवर में 7 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:34 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 62/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 10 ओवर  में 4 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। कुल्टर नाइल मे पारी का दसवां ओवर फेंका। एडेन मार्करम 17*(12) और दीपक हुड्डा 3*(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। नाइल ने इस ओवर में 5 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:32 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में बनाए 57/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 9 ओवर  में 4 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। राहुल चाहर ने पारी का नौवां ओवर फेंका।

SEPT 28, 2021 20:28 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में बनाए 57/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 9 ओवर  में 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। राहुल चाहर ने पारी का नौवां ओवर फेंका एडेन मार्करम 12* (9) और दीपक हुड्डा 3*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। चाहर ने इस ओवर में 7 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 20:22 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: बूम-बूम बुमराह

SEPT 28, 2021 20:21 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 8 ओवर में बनाए 50/4 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 8 ओवर  में 4 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। बुमराह ने पारी का आठवां ओवर फेंका और तीसरी गेंद पर एक विकेट झटका। निकोलस पूरन बुमराह का फुलटॉस गेंद पर एबीडब्लू हो गए। रिव्यू में तीसरे अंपायर ने भी फैसला नहीं बदला। एडेन मार्करम 7* (4) और दीपक हुड्डा 1*(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह ने इस ओवर में 4 रन दिए। 
 

SEPT 28, 2021 20:18 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पोलार्ड ने एक ओवर में दिए दो झटके

SEPT 28, 2021 20:15 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब ने गंवाया चौथा विकेट, बुमराह ने किया पूरन का शिकार

WICKET!! जसप्रीत बुमराह ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को एलबीडब्लू कर दिया। सीधी फुलटॉस बॉल पर पूरन गच्चा खा गए और गेंद उनके पैड पर जा लगी। उन्होंने  2 (3) रन बनाए। 

SEPT 28, 2021 20:13 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में बनाए 46/3 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 7 ओवर  में 3 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड ने पारी का सातवां ओवर फेंका और 2 विकेट झटके। निकोलस पूरन 1*(1) और एडेन मार्करम 5*(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने क्रिस गेल को हार्दिक पांड्या के हाथों मिड ऑन बाउंड्री पर और चौथी गेंद पर केएल राहुल को शार्ट फाइन लेग पर बुमराह के हाथों लपकवाकर बैक फुट पर धकेल दिया। अपने इस ओवर में पोलार्ड ने 8 रन दिए खर्च किए। 

SEPT 28, 2021 20:09 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका, राहुल बने पोलार्ड का शिकार

WICKET!!! सातवें ओवर की चौथी गेंद पर पोलार्ड ने एक बार फिर कहर परपाते हुए पंजाब के कप्तान केएल राहुल को चलता कर दिया। उन्होंने 22 गेंद में 21 रन बनाए। पोलार्ड की स्लोअर बाउंसर को पुल करने की कोशिश करते हुए राहुल जसप्रीत बुमराह के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर लपके गए। 

SEPT 28, 2021 20:06 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: गेल बने पोलार्ड का शिकार, पंजाब ने गंवाया दूसरा विकेट

WICKET!! क्रिस गेल के बल्ले का जादू प्रशंसकों को नहीं देखने को मिला। किरोन पोलार्ड ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस गेल को बाउंड्री पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। गेल ने 4 गेंद में 1 रन बनाए। गेल गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑन बाउंड्री पर लपके गए। 

SEPT 28, 2021 20:02 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पॉवर-प्ले में ऐसा रहा पंजाब का हाल

SEPT 28, 2021 20:00 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में बनाए 38/1 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 ओवर(पॉवर प्ले) में 1 विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20*(20) और क्रिस गेल1*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या ने मुंबई के लिए पारी का छठा ओवर फेंका और दूसरी गेंद पर मनदीप सिंह(15) को एलबीडब्लू कर दिया। उन्होंने इस ओवर में 3 रन खर्च किए। 

SEPT 28, 2021 19:58 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पहला झटकी, मनदीप बने क्रुणाल का शिकार

WICKET!!! पारी के छठे ओवर की दूसरीगेंद पर क्रुणाल पांड्या ने मनदीप सिंह को एलबीडब्लू करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। मनदीप ने 15 (14) रन की पारी खेली और इस दौरान 2 चौके जड़े। 

SEPT 28, 2021 19:54 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में बनाए 35/0 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 18*(18) और मनदीप सिंह 15*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। नाथन कुल्टर नाइल ने मुंबई के लिए पारी का पांचवा ओवर फेंका और 3 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने मिड ऑन पर मनदीप का कैच छोड़ दिया। 

SEPT 28, 2021 19:51 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: जीत के लिए जमकर बहाया है पसीना

SEPT 28, 2021 19:49 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में बनाए 32/0 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 16*(15) और मनदीप सिंह 14*(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई के लिए पारी का चौथा ओवर फेंका और 11 रन दिए।

SEPT 28, 2021 19:45 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 3 ओवर में बनाए 21/0 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 9*(10) और मनदीप सिंह 10*(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या ने मुंबई के लिए पारी का तीसरा ओवर फेंका और 9 रन दिए। 

SEPT 28, 2021 19:43 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 2 ओवर में बनाए 12/0 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 2 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 7*(8) और मनदीप सिंह 4*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

SEPT 28, 2021 19:40 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score:1 ओवर में पंजाब किंग्स ने बनाए 4/0 रन

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और मनदीप सिंह ने की है। मुंबई ने गेंदबाजी की शुरुआत स्पिन के साथ की। क्रुणाल पांड्या ने पारी का पहला ओवर फेंका। 1 ओवर में पंजाब ने बगैर कोई विकेट खोए 4 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 2*(4) और मनदीप सिंह 2*(2)रन बनाकर खेल रहे हैं।  

SEPT 28, 2021 19:31 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स, मुंबई ने की स्पिन के साथ शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और मंयक अग्रवाल की जगह खेल रहे मनदीप सिंह ने की है। क्रुणाल पांड्या ने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है। 

SEPT 28, 2021 19:25 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: दोस्तों के बीच आरपार की लड़ाई

SEPT 28, 2021 19:23 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई और पंजाब की प्लेइंग इलेवन

SEPT 28, 2021 19:06 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score:ऐसी है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन, किया एक बदलाव 

चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब ने मनदीप सिंह को मौका दिया है और केवल एक बदलाव के साथ मुंबई के खिलाफ उतरी है।
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।

SEPT 28, 2021 19:04 IST

IPL 2021, KKR vs DC Live Score:ऐसी मुंबई की प्लेइंग इलेवन, किए दो बदलाव

मुंबई ने ईशान किशन को बाहर करके सौरव तिवारी, नाथन कुल्टर नाइल को एडम मिल्ने की जगह मौका दिया है। 

मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

SEPT 28, 2021 19:02 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियन्स ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

SEPT 28, 2021 18:48 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: क्या दोहराया जाएगा इतिहास?

SEPT 28, 2021 18:45 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: पिछले साल हुआ था डबल धमाल

मुंबई और पंजाब के बीच पिछले सीजन में डबल धमाल देखने को मिला था। दोनों के बीच दुबई में खेला गया मैच डबल सुपर ओवर तक गया था। आईपीएल के इतिहास में अबतक केवल एक बार डबल सुपर हुआ है और वो मुकाबला अंत में पंजाब किंग्स के नाम रहा था। ऐसे में प्रशंसक एक बार फिर दोनों टीमों से धड़कनें रोक देने वाली जंग देखने की आस लगाए बैठे हैं। 

SEPT 28, 2021 18:42 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: सुपरहिट मुकाबले के लिए अबुधाबी है तैयार

SEPT 28, 2021 18:35 IST

मुंबई से मुकाबले के लिए तैयार है पंजाब किंग्स

SEPT 28, 2021 17:53 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियन्स संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
 

SEPT 28, 2021 17:52 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स संभावित  प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
 

SEPT 28, 2021 17:52 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: ऐसी रही है अबतक भिड़ंत

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 27 मैच खेले गए हैं जिसमें से 14 में मुंबई को और पंजाब को 13 मैच में जीत हासिल हुई है। यूएई में दोनों के बीच अबतक दो बार भिडंत हुई है और दोनों 1-1 की बराबरी पर रहे हैं। मौजूदा सीजन में भी दोनों के बीच एक मैच खेला जा चुका है और वो पंजाब के खाते में गया है। 
 

SEPT 28, 2021 17:52 IST

IPL 2021, MI vs PBKS Live Score: ऐसा है दोनों का अबतक का हाल

मुंबई इंडियन्स ने अबतक टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। यूएई पहुंचते ही उसका हाल बेहाल हो गया और अबतक खेले तीन मैच में एक भी नहीं जीत पाई है। मुंबई के 10 मैचों में 8 अंक है और वो अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। वहीं, पंजाब इतने ही मैचों में 8 लेकर तालिका में पांचवें पायदान पर है। पंजाब को अपने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ करीबी जीत हासिल हुई थी।