IPL 2021, KKR vs DC Playing 11: जानिए आज दिल्ली-कोलकाता मुकाबले में क्या हो सकती है प्लेइंग-11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2021, 07:00 AM IST

KKR vs DC playing 11 prediction, IPL Today's match, 28th September: आईपीएल 2021 में आज (मंगलवार) का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जानिए दोनों की संभावित एकादश।

IPL 2021, KKR vs DC Playing 11: जानिए आज दिल्ली-कोलकाता मुकाबले में क्या हो सकती है प्लेइंग-11
Photo Credit: IANS

KKR vs DC Playing 11: आज (मंगलवार, 28 सितंबर) आईपीएल 2021 में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata vs Delhi) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जो इस समय 10 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टीम चयन में सबसे मुश्किल कड़ी है उनके कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की स्थिति। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए उनको चोट लगी थी। हैमस्ट्रिंग इंजरी से वो अब तक पूरी तरह से ठीक हो पाए हैं या नहीं इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन खबरों की मानें तो इस मैच में उनके खेलने के आसार काफी कम होंगे, जिस परिस्थिति में केकेआर को ऐसा खिलाड़ी उतारना होगा जो रसेल की भरपाई कर सके। ऐसे में बेन कटिंग या शाकिब अल हसन की एंट्री हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम फिलहाल फिट और प्लेऑफ के लिए तैयार नजर आ रही है। इस समय में वे जिस स्थिति में हैं, उसको देखते हुए वो प्लेऑफ में तकरीबन अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। सिर्फ कुछ पेचीदा गणित ही उनकी टीम को अब प्लेऑफ से बाहर कर सकता है। ऐसे में वो प्रयोग करने से नहीं हिचकेंगे। स्टोइनिस फिट हैं या नहीं, ये एक बड़ा सवाल है क्योंकि हैदराबाद के खिलाफ मैच में उनको चोट आई थी जिसके बाद ललित यादव को उनकी जगह शामिल किया गया था।

- दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11 (DELHI CAPITALS PROBABLE PLAYING XI)

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर, ललित यादव / स्टीव स्मिथ / सैम बिलिंग्स, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, अवेश खान, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल।

- कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11 (KOLKATA KNIGHT RIDERS PROBABLE PLAYING XI)

इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल / शाकिब अल हसन, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, सुनील नरायन और प्रसिद्ध कृष्णा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!