IPL 2021, CSK vs KKR Match Highlights: 'धोनी है तो मुमकिन है', केकेआर को मात देकर सीएसके ने चौथी बार जीता खिताब
IPL 2021, CSK vs KKR Today Match Highlights: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुक्रवार को दुबई में खेले गए आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीएसके ने चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।
IPL 2021, CSK vs KKR Match Highlights: धोनी है तो मुमकिन है। चेन्नई सुपरकिंग्स को कप्तान एमएस धोनी ने चौथी बार आईपीएल चैंपियन बना दिया। दुबई के मैदान में शुक्रवार को आईपीएल 2021 के फाइनल में सीएसके ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। धोनी के लिए यह खिताब और भी स्पेशल रहा क्योंकि उन्होंने कप्तानी करते हुए अपने 300वें मैच में इसे हासिल किया। वहीं केकेआर की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने के बाद हारी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs KKR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोर
केकेआर की पारी का हाल
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने 91 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने धोनी की टेंशन बढ़ा दी। मगर शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पूरे मैच का रुख बदल दिया। ठाकुर ने अय्यर को जडेजा के हाथों कैच आउट कराया और फिर नितिश राणा को खाता नहीं खोलने दिया व फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया।
यहां से मैच का पासा पलटा और केकेआर ने 17 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए। सुनील नरेन (2), दिनेश कार्तिक (9), शाकिब अल हसन (0), चोटिल राहुल त्रिपाठी (2) और कप्तान इयोन मोर्गन (4) बिना योगदान दिए चलते बने। शिवम मावी (20) और लोकी फर्ग्यूसन (18*) ने कुछ स्ट्रोक्स जमाए, लेकिन केकेआर तब तक मैच से बाहर हो चुका था। सीएसके की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।
सीएसके की पारी का हाल
इससे पहले फाफ डु प्लेसिस (86) और मोइन अली (37*) की शानदार पारियों की बदौलत सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 192/3 का स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित चेन्नई सुपरकिंग्स को रुतुराज गायकवाड़ (32) और फाफ डु प्लेसिस (86) ने 61 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने इस बीच कई आकर्षक शॉट्स खेले। सुनील नरेन ने गायकवाड़ को लांग ऑफ में शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर सीएसके को पहला झटका दिया। हालांकि, इस विकेट का सीएसके की रनगति पर कोई असर नहीं पड़ा।
रॉबिन उथप्पा (31) ने आते ही कुछ बेहतरीन हवाई शॉट्स जमाए और फाफ के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। नरेन ने उथप्पा को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर मोइन अली (37*) ने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर सीएसके के लिए लगातार तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। डु प्लेसिस ऑरेंज कैप हासिल करने से केवल दो रन दूर रह गए और पारी की आखिरी गेंद पर लांग ऑन में वेंकटेश अय्यर को कैच थमा बैठे। मोइन के साथ प्लेसिस ने 68 रन की साझेदारी की। डु प्लेसिस ने 59 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 86 रन बनाए। मोइन ने 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने दो जबकि शिवम मावी को एक विकेट मिला।
टॉस का बॉस बना केकेआर
इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। सीएसके ने भी कोई बदलाव नहीं किया है। सीएसके ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। फिर दूसरे क्वालीफायर में केकेआर ने दिल्ली को तीन विकेट से मात देकर निर्णायक मुकाबले में जगह पक्की की। सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे हैं। इयोन मोर्गन केकेआर की कमान संभाल रहे हैं। याद हो कि सीएसके की टीम आईपीएल 2021 के लीग चरण के अंत में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी। वहीं केकेआर की टीम चौथे स्थान पर थी।
चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में 9वीं जबकि केकेआर तीसरी बार खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी। सीएसके ने अभी तक तीन बार ट्रॉफी जीती हैं। वहीं, कोलाकाता ने दो बार खिताब अपने नाम किए हैं। चेन्नई और कोलकाता मौजूदा सीजन में दो बार आपस में टकरा चुकी हैं। इस दौरान चेन्नई की टीम दोनों मैचों में बाजी मारने में कामयाब रही। सीएसके ने केकेआर को भारत में खेले गए पहले चरण में 18 रन से हराया और यूएई चरण में 2 विकेट से मात दी। वहीं, दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए कुल 26 मुकाबलों में भी चेन्नई का दबदबा रहा है। सीएसके ने 16 मैच में विजय हासिल की जबकि कोलकाता 9 बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और लोकी फर्ग्यूसन।
एमएस धोनी ने जीत के बाद क्या कहा जानिए
आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान एम एस धोनी ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।
चौथा आईपीएल खिताब जीतने के बाद धोनी ने क्या कुछ कहा, यहां पढ़िए
इयोन मोर्गन ने हार के बाद क्या कहा
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार के बाद जानिए क्या बोले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन।
चेन्नई के खिलाफ खिताबी जंग हारने के बाद जानिए क्या बोले इयोन मोर्गन
चौथा खिताब
सीएसके की जीत
ब्रावो ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम मावी को दीपक चाहर के हाथों कैच आउट कराया। मावी ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए। सीएसके ने केकेआर को 27 रन से हराया। 20 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 165/9। लोकी फर्ग्यूसन 18* और वरुण चक्रवर्ती 0* रन बनाकर नाबाद रहे।
शार्दुल ठाकुर के ओवर में 17 रन बने
लोकी फर्ग्यूसन और शिवम मावी ने सीएसके के गेंदबाजों को परेशान किया है। ठाकुर के ओवर में 17 रन बने। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 162/8। लोकी फर्ग्यूसन 16* और शिवम मावी 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम मावी ने ब्रावो को किया निराश
शिवम मावी ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्वाइंट के पास से चौका जमाकर ब्रावो को निराश किया। अगली ही गेंद पर मावी ने प्वाइंट की दिशा में ही छक्का जड़ दिया। इसके बाद मावी ने फिर स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जड़ दिया। ब्रावो को फुलटॉस गेंद डालना पड़ गया भारी। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 145/8। शिवम मावी 18* और लोकी फर्ग्यूसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेजलवुड का सफल ओवर
जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर इयोन मोर्गन को डीप स्क्वायर लेग में दीपक चाहर के हाथों कैच आउट कराकर केकेआर को आठवां झटका दिया। मोर्गन ने 8 गेंदों में चार रन बनाए। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 127/8। लोकी फर्ग्यूसन 3* और शिवम मावी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा का डबल ट्रबल
लॉर्ड ठाकुर ने सीएसके को जीत के करीब पहुंचाया
शार्दुल ठाकुर ने चोटिल राहुल त्रिपाठी को लांग ऑन पर मोइन अली के हाथों झिलवाकर केकेआर को सातवां झटका दिया। ठाकुर ने अपना तीसरा शिकार किया। राहुल ने 3 गेंदों में दो रन बनाए। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 125/7। लोकी फर्ग्यूसन 2* और इयोन मोर्गन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंदौर के बल्लेबाज को मिलेगा मौका?
आईपीएल 2021 के फाइनल में जब चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने आईं, तो कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने एक बार फिर धमाल मचा दिया।
बार-बार..लगातार, IPL FINAL में भी गरजा इंदौर के बल्लेबाज का बल्ला, क्या टीम इंडिया में मिलेगा मौका?
दीपक चाहर ने गिल को बनाया था शिकार
जडेजा ने कार्तिक-शाकिब को बनाया शिकार
रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक को डीप स्क्वायर लेग में अंबाती रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर केकेआर की कमर तोड़ दी है। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा ने शाकिब अल हसन को एलबीडब्ल्यू आउट करके केकेआर को तगड़ा झटका दिया। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 120/6। इयोन मोर्गन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कार्तिक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा
दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर पुल शॉट के जरिये शानदार छक्का जमाया। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 117/4। दिनेश कार्तिक 8* और इयोन मोर्गन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपक चाहर ने दिलाई महत्वपूर्ण सफलता
दीपक चाहर ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट करके केकेआर को बड़ा झटका दिया। गिल स्कूप शॉट खेलने गए, लेकिन फुलटॉस गेंद सीधे उनके पैड पर जाकर लगी। गिल ने 43 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन बनाए।
जडेजा ने नरेन का शानदार कैच लपका
ठाकुर ने एक ओवर में झटके दो विकेट
शुभमन गिल ने 10वां आईपीएल अर्धशतक जमाया
शुभमन गिल ने जडेजा द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर्स के ऊपर से बाउंड्री जमाकर अपना 10वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 108/3। शुभमन गिल 51* और इयोन मोर्गन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल ने 40 गेंदों में 6 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीजन में उनका यह तीसरा अर्धशतक रहा।
जोश हेजलवुड ने सीएसके की कराई वापसी
जोश हेजलवुड ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन को डीप मिडविकेट में रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर केकेआर को तीसरा झटका दिया। जडेजा ने डीप मिडविकेट में शानदार कैच लपका। सुनील नरेन ने 2 गेंदों में 2 रन बनाए। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 99/3। इयोन मोर्गन 1* और शुभमन गिल 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लॉर्ड शार्दुल बने जोड़ी ब्रेकर
शार्दुल ठाकुर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सीएसके को पहली सफलता दिलाई। ठाकुर ने वेंकटेश अय्यर को स्वीपर कवर में जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा ने बहुत अच्छे से यह कैच लिया। वेंकटेश अय्यर ने 32 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ठाकुर ने नितिश राणा को मिड ऑफ में फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 93/2। शुभमन गिल 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेंकटेश अय्यर ने जमाया चौथा आईपीएल अर्धशतक
वेंकटेश अय्यर ने जडेजा की पहली ही गेंद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। अगली गेंद पर एक रन लेकर अय्यर ने अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 31 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से पचासा जड़ा। इसके बाद गिल को भाग्य का साथ मिला। उन्होंने हवाई शॉट खेला और गेंद स्पाइडर कैम के तार पर लगकर आई, जहां रायुडू ने कैच पकड़ा। गिल नॉटआउट दिए गए। इस जीवनदान का फायदा गिल ने उठाया और अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट से बाउंड्री हासिल की। अगली ही गेंद पर गिल ने मिडविकेट की दिशा में कड़क शॉट जमाकर बाउंड्री हासिल की। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 88/0। शुभमन गिल 36* और वेंकटेश अय्यर 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ब्रावो का किफायती ओवर
ड्वेन ब्रावो के सामने केकेआर के ओपनर्स दबे हुए हैं। कैरेबियाई गेंदबाज ने केवल 4 रन खर्च किए। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 72/0। वेंकटेश अय्यर 43* और शुभमन गिल 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केकेआर की धांसू शुरूआत
बधाई हो रवींद्र जडेजा
वेंकटेश अय्यर ने दबाव हटाया
वेंकटेश अय्यर ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर टीम पर से दबाव हटाया। इससे पहले जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पांच गेंदों में 3 रन दिए थे। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 68/0। वेंकटेश अय्यर 41* और शुभमन गिल 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ब्रावो का अच्छा ओवर
ड्वेन ब्रावो ने शानदार ओवर करते हुए केवल 4 रन दिए। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 59/0। वेंकटेश अय्यर 34* और शुभमन गिल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ओपनर्स की अर्धशतकीय साझेदारी
केकेआर के ओपनर्स ने मैच पर पकड़ बना रखी है। विकेट नहीं देने के अलावा दोनों बल्लेबाज ओवर में कम से कम एक बाउंड्री निकालने में सफल हो रहे हैं। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 55/0। वेंकटेश अय्यर 31* और शुभमन गिल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शार्दुल ठाकुर के ओवर में 11 रन बने
केकेआर को ओपनर्स ने शानदार शुरूआत दिलाई है। अय्यर ने आखिरी गेंद फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 47/0। वेंकटेश अय्यर 29* और शुभमन गिल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल-अय्यर के शानदार शॉट्स
जोश हेजलवुड जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज की भारतीय युवा वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल जमकर धुनाई कर रहे हैं। हेजलवुड के ओवर में गिल ने पहले मिड ऑफ के पास से चौका जमाया। फिर ऑफ साइड में ड्राइव के सहारे अय्यर ने बेहतरीन बाउंड्री जमाई। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 36/0। वेंकटेश अय्यर 21* और शुभमन गिल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेंकटेश अय्यर ने आकर्षक बाउंड्री जमाई
वेंकटेश अय्यर ने दीपक चाहर के ओवर में दो बेहतरीन शॉट्स जमाकर बाउंड्री हासिल की। ओवर की तीसरी गेंद पर अय्यर ने प्वाइंट के पास से शानदार कट शॉट पर बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 24/0। शुभमन गिल 8* और वेंकटेश अय्यर 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सीएसके के ओपनर्स का रिकॉर्ड
आईपीएल 2021 में चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए साझेदारी का नया रिकॉर्ड चेन्नई के लिए कायम कर दिया।
रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी के बल्लों ने उगली आग, बने साझेदारी के सरताज
धोनी ने टपकाया कैच
जोश हेजलवुड के ओवर की तीसरी गेंद पर एमएस धोनी ने वेंकटेश अय्यर का आसान कैच टपका दिया। शॉर्ट लेंथ गेंद पर अय्यर कट खेलने गए और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर धोनी के पास गई, जिन्होंने आसान कैच टपका दिया। अगली ही गेंद पर अय्यर ने धोनी के जले पर नमक छिड़का और स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जड़ दिया। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 15/0। शुभमन गिल 7* और वेंकटेश अय्यर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केकेआर की पारी शुरू, पहले ओवर में बने 6 रन
शुभमन गिल ने ओवर की पहली गेंद पर अच्छी बाउंड्री जमाई। फिर दीपक चाहर ने दमदार वापसी की। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6/0। शुभमन गिल 5* और वेंकटेश अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हर्षल पटेल के नाम हुई पर्पल कैप
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने जमकर धूम मचाई है। इस खिलाड़ी ने एक आईपीएल सीजन में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।
पहली बार इस खिलाड़ी ने जीती पर्पल कैप, दो रिकॉर्ड बनाते हुए जमकर चटकाए विकेट
रुतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास
रुतुराज गायकवाड़ ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 32 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। वो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं।
रुतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, बने ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
सीएसके की पारी का सारांश
फाफ डु प्लेसिस आखिरी गेंद पर हुए आउट
शिवम मावी ने पारी का आखिरी ओवर अच्छा किया और फाफ डु प्लेसिस का विकेट लेते हुए केवल 7 रन दिए। सीएसके ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 59 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 86 रन बनाए। मोइन अली 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। जल्द ही केकेआर की पारी शुरू होगी।
सीएसके के लिए लगातार तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी
वरुण की अली ने की धुनाई
मोइन अली ने वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर लांग ऑन और एक्स्ट्रा कवर्स के फील्डर के बीच से चौका जड़ा। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अली ने जानदार छक्का जड़ा। गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। 19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 185/2। मोइन अली 35* और फाफ डु प्लेसिस 81* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फर्ग्यूसन का बहुत महंगा ओवर
मोइन अली ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। अली ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर डु प्लेसिस ने कवर्स के ऊपर से शानदार छक्का जमा दिया। आखिरी गेंद पर डु प्लेसिस ने लाजवाब चौका जमाया। फर्ग्यूसन ने इन स्विंग गेंद डालना चाही और डु प्लेसिस ने मिडविकेट की दिशा में वन बाउंस चौका जड़ दिया। इस ओवर में 19 रन बने। 18 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 172/2। फाफ डु प्लेसिस 80* और मोइन अली 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम मावी के ओवर में अली ने जड़े दो छक्के
मोइन अली ने 17वें ओवर की शानदार शुरूआत की। मावी को धीमी गति की गेंद डालना भारी पड़ गया। मोइन ने पूरा दम लगाते हुए 90 मीटर दूरी का छक्का जमाया। इसके बाद मोइन अली ने ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शॉट जमाकर छक्का जड़ा। इस ओवर में 14 रन बने। 17 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 153/2। मोइन अली 16* और फाफ डु प्लेसिस 69* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फाफ डु प्लेसिस का दम
डु प्लेसिस पर सीएसके को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
डु प्लेसिस ने लोकी फर्ग्यूसन द्वारा की 16वे ओवर की पहली गेंद पर चौका जमा दिया। फर्ग्यूसन ने धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर डु प्लेसिस ने प्वाइंट और शॉर्ट थर्डमैन के बीच से खूबसूरती से खेलकर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। अगली ही गेंद पर डु प्लेसिस ने स्मार्ट क्रिकेट का परिचय दिया और हल्के हाथों से मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर 2 रन दौड़ लिए। 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 139/2। मोइन अली 3* और फाफ डु प्लेसिस 68* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुनील नरेन ने शानदार गेदबाजी स्पेल डाला
वेंकटेश अय्यर के ओवर में आए 5 रन
रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद सीएसके की रनगति पर असर पड़ा। वेंकटेश अय्यर ने अच्छा ओवर किया और केवल 5 रन दिए। 15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 131/2। फाफ डु प्लेसिस 61* और मोइन अली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
उथप्पा की तेजतर्रार पारी पर नरेन ने लगाया विराम
सुनील नरेन के ओवर की दूसरी गेंद पर उथप्पा ने डीप मिडविकेट के ऊपर से आकर्षक छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर वो रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए और गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी। अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन बल्लेबाज ने डीआरएस की मांग की। थर्ड अंपायर ने कई बार रीप्ले देने के बाद उथप्पा को आउट करार दिया। रॉबिन उथप्पा ने 15 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
ये जोड़ी है नंबर-1
उथप्पा-डु प्लेसिस की अर्धशतकीय साझेदारी
रॉबिन उथप्पा ने वरुण चक्रवर्ती द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर घुटने के बल बैठकर शानदार छक्का जड़ा। बल्लेबाजों ने ओवर में 12 रन बना लिए। 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 116/1। रॉबिन उथप्पा 25* और फाफ डु प्लेसिस 56* रन बनाकर खेल रहे हैं।
100वें आईपीएल मैच में 22वां अर्धशतक, शाबाश फाफ
सीएसके का स्कोर 100 रन के पार
फाफ डु प्लेसिस ने 35 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया था। नरेन के ओवर में बाउंड्री नहीं मिली। पांचवीं गें पर नरेन ने रॉबिन उथप्पा का कैच टपका दिया। 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 104/1। फाफ डु प्लेसिस 55* और रॉबिन उथप्पा 14: रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्लेसिस की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम, पूरा किया अर्धशतक
फाफ डु प्लेसिस ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुल शॉट के जरिये बाउंड्री हासिल की। अगली ही गेंद पर कवर्स के ऊपर से चौका जमा दिया। लोकी फर्ग्यूसन पूरी तरह निराश दिख रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस ने आखिरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमाकर मौजूदा सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 91/1। फाफ डु प्लेसिस 52* और रॉबिन उथप्पा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाकिब के ओवर में बने 15 रन
फाफ डु प्लेसिस ने शाकिब अल हसन द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड्स के पास भेजा। 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 80/1। फाफ डु प्लेसिस 37* और रॉबिन उथप्पा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुनील नरेन ने दिलाई पहली सफलता
सुनील नरेन ने स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के बाद सीएसके को तगड़ा झटका दिया। नरेन ने रुतुराज गायकवाड़ को लांग ऑफ पर शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराया। गायकवाड़ ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 65/1। फाफ डु प्लेसिस 29* और रॉबिन उथप्पा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती का कसा हुआ ओवर
वरुण चक्रवर्ती ने पारी का आठवां ओवर बेहद कसा हुआ डाला। इस ओवर में केवल 5 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 61/0। फाफ डु प्लेसिस 27* और रुतुराज गायकवाड़ 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रैना के बिना सीएसके का पहला आईपीएल फाइनल
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के 14 साल के इतिहास में खिताबी मुकाबले में पहली बार सुरेश रैना के बगैर उतरी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस खिलाड़ी के बगैर फाइनल में उतरी टीम
नरेन को संभलकर खेला
सीएसके के ओपनर्स ने सुनील नरेन का सावधानी से सामना किया। ओवर में 6 सिंगल्स लिए। 7 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 56/0। फाफ डु प्लेसिस 25* और रुतुराज गायकवाड़ 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ये साझेदारी है बेजोड़
वरुण चक्रवर्ती को नो बॉल डालना पड़ गया भारी
वरुण चक्रवर्ती अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली चार गेंदों में केवल 3 रन ही दिए थे। मगर एक नो बॉल ने उनकी लय बिगाड़ दी। डु प्लेसिस ने फ्री हिट वाली गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेल दिया और बाउंड्री हासिल की। 6 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 50/0। फाफ डु प्लेसिस 22* और रुतुराज गायकवाड़ 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मावी के ओवर में भी निकाल ली बाउंड्री
शिवम मावी ने पहले ओवर में केवल 3 रन दिए थे। मगर उनके दूसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस बाउंड्री निकालने में कामयाब हुए। डु प्लेसिस ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से चौका जमाया। 5 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 42/0। फाफ डु प्लेसिस 13* और रुतुराज गायकवाड़ 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फाफ डु प्लेसिस की क्लासिक कवर ड्राइव
फाफ डु प्लेसिस ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर जिस तरह कवर ड्राइव खेली, वो आप बार-बार देखना चाहेंगे। इससे पहले तीसरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने आगे बढ़कर गेंद को प्वाइंट के पास से दिशा देकर बाउंड्री लाइन के पार भेजा था। 4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 34/0। रुतुराज गायकवाड़ 23* और फाफ डु प्लेसिस 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाकिब के ओवर में बने 12 रन
रुतुराज गायकवाड़ ने शाकिब की गेंद पर बहुत अच्छी तरह स्वीप शॉट खेला। तीसरी गेंद शॉर्ट मिली तो रुतुराज बैकफुट पर गए और मिडविकेट की दिशा में फ्लैट शॉट खेलकर छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर शॉट मिड ऑफ के ऊपर से खेलना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग सही नहीं। गेंद मिड ऑन की दिशा में गई। इस ओवर में 12 रन बने। 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 22/0। रुजुराज गायकवाड़ 18* और फाफ डु प्लेसिस 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम मावी ने शानदार ओवर किया
शिवम मावी ने पारी का दूसरा ओवर शानदार किया। केवल 3 रन खर्च किए। रुतुराज गायकवाड़ दो ड्राइव लगाने से चूके। 2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 9/0। रुतुराज गायकवाड़ 7* और फाफ डु प्लेसिस 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अपना 100वां मैच खेल रहे हैं फाफ डु प्लेसिस
रुतुराज गायकवाड़ की क्लासिक शुरूआत
रुतुराज गायकवाड़ ने शाकिब अल हसन द्वारा किए पहले ओवर की चौथी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार चौका जड़ा। 1 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 6/0। रुतुराज गायकवाड़ 5* और फाफ डु प्लेसिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
तो आप तैयार हैं?
माही का बड़ा कारनामा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2021 के खिताबी मुकाबले में टॉस के लिए मैदान में उतरते ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया।
दोनों टीमें
आईपीएल 2021 के फाइनल के टॉस का वीडियो
सीएसके का रैना के बिना पहला आईपीएल फाइनल
सीएसके अपने आईपीएल इतिहास का 9वां फाइनल मैच खेल रही है। यह पहला मौका है जब सुरेश रैना टीम का हिस्सा नहीं होंगे। फैंस को सुरेश रैना की कमी जरूर खल रही है।
एमएस धोनी का कप्तानी में तिहरा शतक
एमएस धोनी टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 300वें मैच में कप्तानी कर रहे हैं। बहुत बड़ी उपलब्धि और सीएसके के थाला को शुभकामनाएं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और लोकी फर्ग्यूसन।
टॉस का बॉस बना केकेआर
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। सीएसके ने भी कोई बदलाव नहीं किया है।
आईपीएल की अहम बात
आईपीएल 2021 के फाइनल में जो खिलाड़ी मैदान में खिताबी भिड़ंत के लिए चेन्नई और कोलकाता के लिए उतरे थे उनमें से 6 खिलाड़ी एक बार फिर आमने सामने होंगे। जानिए आज क्या कर रहे हैं उस मैच में खेलने वाले बाकी के खिलाड़ी।
CSK vs KKR Final: आईपीएल 2012 फाइनल के 6 खिलाड़ी आज भी मैदान पर उतरेंगे, जानिए क्या कर रहे हैं बाकी
दोनों टीमों की कमजोर कड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2021 की खिताबी भिड़त होने जा रही है। दोनों टीमों की कमजोर कड़ी एक जैसी है।
CSK vs KKR IPL Final: एक जैसी है दोनों टीमों की सबसे कमजोर कड़ी, 2011 और 2019 का है कनेक्श
पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी करने में फायदा?
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं कि फाइनल में टॉस कितना अहम होगा। आपको आंकड़े दिखाते हैं पिछले सभी आईपीएल फाइनल्स के, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मैच जीती या पहले गेंदबाजी करने वाली टीम।
IPL Final में पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, जानिए पिछले फाइनल्स में कौन रहा ज्यादा सफल
दोनों टीमों की संभावित प्लेंइग 11
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को आईपीएल 2021 के फाइनल में भिड़ेंगी। जानें, दोनों किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
चेन्नई-कोलकाता के बीच खिताबी भिड़ंत, इस प्लेइंग-11 को आजमा सकती हैं दोनों
इयोन मोर्गन का शर्मनाक रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन बेशक अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने में सफल रहे लेकिन वो फाइनल में एक ऐसे खराब व्यक्तिगत रिकॉर्ड के साथ मैदान पर उतरेंगे, कि इसे कोई भी विश्व कप चैंपियन कप्तान खुद से जोड़ना नहीं चाहेगा।
आईपीएल फाइनल में इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ उतरने जा रहा है विश्व चैंपियन कप्तान
पूरे दिन क्रिकेट से जुड़ी हलचल
आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का आईपीएल 2021 के फाइनल में आमना-सामना होगा। जानें, खिताबी मुकाबले से जुड़ी हलचल और अहम अपडेट्स।
कैसा होगा दुबई का मौसम
आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी।
जानिए, चेन्नई-कोलकाता फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
दोनों टीमों के ट्रंप कार्ड
आज जब चेन्नई और कोलकाता की टीमें आईपीएल खेलने उतरेंगी तो दोनों टीमों का एक-एक खिलाड़ी ऐसा होगा जो इस बार ट्रंप कार्ड माने जा रहे हैं। इनकी सफलता मैच की दिशा तय कर सकती है।
आज ये दो खिलाड़ी होंगे अपनी-अपनी टीम के TRUMP CARD, इन पर रहेंगी सबकी नजरें
वसीम जाफर की भविष्यवाणी
आईपीएल 2021 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना होगा।
चेन्नई और कोलकाता में से कौन जीतेगा फाइनल? वसीम जाफर ने धांसू अंदाज में की भविष्यवाणी

