LIVE

IPL 2021 Final: आज रवींद्र जडेजा खेलेंगे 200वां मैच और डु प्लेसिस लगाएंगे स्पेशल सैकड़ा

आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का आईपीएल 2021 के फाइनल में आमना-सामना होगा। जानें, खिताबी मुकाबले से जुड़ी हलचल और अहम अपडेट्स।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 18, 2021, 09:12 IST
Follow on Google News
IPL 2021 Final: आज रवींद्र जडेजा खेलेंगे 200वां मैच और डु प्लेसिस लगाएंगे स्पेशल सैकड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2021 का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में टकराएंगी। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में नौवीं बार जबकि केकेआर तीसरी मर्तबा खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी। सीएसके ने अभी तक तीन ट्रॉफी जीती हैं। वहीं, कोलाकाता ने दो खिताब अपने नाम किए हैं। बता दें कि चेन्नई ने साल 2018 और केकेआर ने 2014 से कोई ट्रॉफी हासिल नहीं की है। अब धोनी ब्रिगेड की नजर चौथी बार चैंपियन बनने पर होगी और नाइट राइडर्स तीसरे खिताब की फिराक में होंगे।

खिताब के लिए चेन्नई-कोलाकात में होगी कड़ी टक्कर

चेन्नई ने भारत में खेले गए पहले चरण के बाद यूएई चरण की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। लेकिन सीएसके लीग चरण के आखिर में डगमगा गई और उसे लगातार तीन मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, चेन्नई ने पहले क्वालीफायर में जबरदस्ती वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को धूल चटाई और फाइनल में एंट्री कर ली। दूसरी ओर, कोलकाता ने पहले चरण के निराशजानक प्रदर्शन को भुलकर दूसरे चरण में जमकर धमाल मचाया। केकेआर ने यूएई में 9 में से छह मुकाबले जीते हैं। कोलकाता एलिमिनेटर में आरसीबी और क्वालीफायर-2 में डीसी को मात देकर फाइनल में पहुंची है। केकेआर ने पिछले चार मैच में लगातार विजय हासिल की है। ऐसे में केकेआर और चेन्नई के बीच खिताबी के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

CSK vs KKR Probable Playing 11

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शाकिब अल हसन/आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

OCT 15, 2021 16:35 IST

जडेजा खेलेंगे 200वां मैच, डु प्लेसिस लगाएंगे सैकड़ा

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फाइनल में मैदान पर उतरते ही एक कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। वह 200 आईपीएल मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा से पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली से पहले यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, फाफ डु प्लेसिस स्पेशल सैकड़ा जमा देंगे। दरसअसल, डु प्लेसिस का यह 100वां आईपीएल मुकाबला होगा।

OCT 15, 2021 15:57 IST

इस बड़ी उपलब्धि से एक कदम दूर ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो आईपीएल में दूसरे सर्वाधिक अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के करीब हैं। उन्हें अमित मिश्रा से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। ब्रावो और मिश्रा के नाम इस समय 166 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा (170) सबसे ऊपर हैं।

OCT 15, 2021 15:14 IST

केकेआर ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पहली ट्रॉफी को किया याद

कोलकाता नाट राइडर्स ने शुक्रवार को फाइनल से पहले ट्विटर पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उस समय की हैं, जब केकेआर साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी। फ्रेंचाजी ने कैप्शन दिया, ' वो समय जब हमने आईपीएल फाइनल सीएसके के खिलाफ खेला था।'

OCT 15, 2021 14:30 IST

एक हजारी बनने वाले हैं इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन आईपीएल में केकेआर के लिए एक हजारी बनने वाले हैं। उन्हें 1000 रन पूरे करने के लिए 9 रन की जरूरत है। वह ऐसा करने वाले केकेआर के 13वां खिला़ड़ी बन जाएंगे।

OCT 15, 2021 13:58 IST

चेन्नई-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम

चेन्नई और कोलकाता के बीच होने वाले फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 CSK vs KKR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021 Final
 

OCT 15, 2021 13:27 IST

मोईन सीजन में सबसे किफायती स्पिनर

सीएसके के मोईन अली मौजूदा सीजन में अब तक का सबसे किफायती स्पिनर रहे हैं। उन्होंने 6.35 की औसत से गेंदबाजी की है। उनका गेंदबाजी औसत केकेआर के सुनील नरेन (6.44) और वरुण चक्रवर्ती (6.40) से बेहतर है।


 

OCT 15, 2021 12:54 IST

टारगेट चेज करने वाली टीम का बोलबला

दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में टारगेट चेज करने वाली टीम का बोलबला रहा है। दुबई में पिछले आठ मैच में लक्ष्य का पीछा करने करने वाली टीम को विजय मिली है।


 

OCT 15, 2021 12:12 IST

पहले गेंदबाजी करते समय खतरनाक केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे चरण में विपक्षी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। केकेआर ने यूएई चरण के छह मैचों में पहले गेंदबाजी करने के बाद विरोधी टीम को 140 से कम के स्कोर पर रोक दिया है।

OCT 15, 2021 11:29 IST

चेन्नई का इस मामले में शानदार रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड शानदार रहा है। सीएसक ने आईपीएल-14 में टारगेट चेज करते समय 6 में से 6 मुकाबले जीते हैं।

OCT 15, 2021 10:56 IST

CSK vs KKR Head to Head: किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुल 26 मुकाबले हैं। इस दौरान सीएसका का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई ने जहां 16 मैचों में जीत दर्ज की वहीं कोलकाता ने 8 बार विजयी पताका फहराई।

OCT 15, 2021 10:32 IST

CSK Squad: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, ड्वेन ब्रावो, मोईन अली, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, केएम आसिफ, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा।

OCT 15, 2021 10:19 IST

KKR Squad: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

इयोन मोर्गन (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, लॉकी फर्गुसन, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, पवन नेगी, दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर,  एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट, बेन कटिंग, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव।