CSK vs KKR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021 Final: जानिए, चेन्नई-कोलकाता फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2021, 09:55 AM IST

IPL 2021 Final Match Pitch Report, CSK vs KKR, Dubai weather Forecast Today: आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी।

CSK vs KKR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021 Final: जानिए, चेन्नई-कोलकाता फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Photo Credit: Twitter

Today IPL Match Pitch Report, Chennai vs Kolkata Final: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की बुधवार को आईपीएल 2021 के फाइनल में टक्कर होगी। दोनों टीमों का मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई ने क्वालीफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को हराने के बाद खिताबी मैच में जगह बनाई है। वहीं, कोलकाता ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और क्वीलाफायर-2 में डीसी को पटखनी देने के बाद फाइनल में एंट्री की। आईपीएल इतिहास में सीएसके और केकेआर दूसरी बार ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों साल 2012 में फाइनल में भिड़ीं थी और तब कोलकाता ने खिताब पर कब्जा किया था। चेन्नई ने जहां अब तक तीन बार ट्रॉफी जीती है तो केकेआर दो मर्तबा चैंपियन रह चुकी है।

कैसी होगी फाइनल मैच की पिच (CSK vs KKR Final Pitch Report)

दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां एक बार फिर बल्लेबाजों को सहायता मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को भी पिच से अच्छी मदद मिल सकती है जबकि मिडिल ओवरों में स्पिनर घातक साबित हो सकते हैं। बता दें कि दुबई में दूसरे चरण में अभी तक 12 मुकाबले खेला गए हैं, जिसमें टारगेट चेज करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। यहां 9 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। वहीं, पहले बैटिंग करने वाली टीम सिर्फ तीन मुकाबले जीत सकी। ऐसे में फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम के लक्ष्य का पीछा करने की संभावना है। दुबई में 165-175 के स्कोर पर कड़ा मुकाबला हो सकता है।

आज कैसा रहेगा दुबई का मौसम (Dubai weather Forecast Today)

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जब शुक्रवार को शाम के वक्त मैच खेलने उतरेंगी तो मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। बारिश के कोई आसार नहीं है। मुकाबले के समय तापमान के 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है। हालांकि, खिलाड़ियों को थोड़ी उमस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जो 63 फीसदी के करीब रह सकती है। वहीं, हवा 9-10 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है। गौरतलब है कि चेन्नई ने क्वालीफायर-1 दुबई में खेला था और उसे परिस्थितियों का बखूबी अंदाजा होगा। दूसरी ओर, कोलकाता ने अपने पिछले तीनों मैच शारजाह में खेले हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!