LIVE

IPL 2021, MI vs DC Match Highlights:: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का खेल, 4 विकेट से रौंदा

IPL 2021, MI vs DC Today Match Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शनिवार को आईपीएल 2021 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्‍ली की जीत से मुंबई इंडियंस के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 2, 2021, 21:09 IST
Follow on Google News
IPL 2021, MI vs DC Match Highlights:: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का खेल, 4 विकेट से रौंदा

IPL 2021, MI vs DC Match Highlights: श्रेयस अय्यर (33*) और रविचंद्रन अश्विन (20*) की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शनिवार को आईपीएल 2021 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 गेंदें शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। रविचंद्रन अश्विन ने क्रुणाल पांड्या द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जड़कर दिल्‍ली की जीत पर मुहर लगाई।

IPL 2021, RR vs CSK Live Score: इस मैच का पूरा हाल पढ़ें यहां

इस जीत के साथ ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं और 12 मैचों में 10 अंक के साथ वह छठे स्‍थान पर काबिज है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के पास अब भी प्‍लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे अन्‍य टीमों के नतीजे और बेहतर रन रेट पर निर्भर रहना होगा। इससे पहले उसे अपने अगले दोनों मुकाबले जीतना ज्‍यादा जरूरी है।

IPL 2021, MI vs DC Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

दिल्‍ली की पारी का हाल

130 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। 30 रन के स्‍कोर पर उसके शीर्ष तीन बल्‍लेबाज पृथ्‍वी शॉ (6), शिखर धवन (8) और स्‍टीव स्मिथ (9) डगआउट लौट चुके थे। कप्‍तान ऋषभ पंत (26) ने कुछ आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स खेले, लेकिन जयंत यादव ने उन्‍हें हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को चौथा झटका दिया।

इसके बाद अक्षर पटेल (9) और शिमरोन हेटमायर (15) भी जल्‍दी-जल्‍दी डगआउट लौट गए। फिर श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की अविजित साझेदारी करके दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत पर मुहर लगाई। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्‍ट, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्‍टर नाइल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई की पारी का हाल

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत आवेश खान और अक्षर पटेल ने बिगाड़ी। आवेश ने रोहित शर्मा (7) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर एमआई को पहला झटका दिया। इसके बाद मुंबई को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे। अक्षर पटेल ने क्विंटन डी कॉक (19), सूर्यकुमार यादव (33) और सौरभ तिवारी (15) को अपना शिकार बनाया।
दिल्‍ली के तेज गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में  मुंबई की रनगति पर लगाम कस के रखी और विकेट भी निकालते गए। आवेश खान और अक्षर पटेल दिल्‍ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। आवेश ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन जबकि अक्षर ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। एनरिच नॉर्जे और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

टॉस का बॉस

इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्‍लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। दिल्‍ली ने ललित यादव की जगह पृथ्‍वी शॉ को शामिल किया है। वहीं मुंबई इंडियंस में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को शामिल किया गया है।

IPL 2021, MI vs DC Live: बता दें कि मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्‍टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, स्‍टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान और एनरिच नॉर्जे।

OCT 02, 2021 19:41 IST

अश्विन ने जमाया विजयी छक्‍का

रविचंद्रन अश्विन ने क्रुणाल पांड्या द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत पर मुहर लगाई। दिल्‍ली ने 5 गेंदें शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

OCT 02, 2021 19:13 IST

मुंबई को आखिरी ओवर में बनाने हैं 4 रन

19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट पर 126 रन। दिल्‍ली की टीम जीत से 4 रन दूर है।

OCT 02, 2021 19:07 IST

जसप्रीत बुमराह के ओवर में बने 8 रन

जसप्रीत बुमराह का ओवर मुंबई इंडियंस को भारी पड़ गया। श्रेयस अय्यर ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री जमाकर मैच दिल्‍ली के लिए आसान बना दिया। 18 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 6 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए उसे 12 गेंदों में 11 रन की जरूरत।

OCT 02, 2021 19:02 IST

दिल्‍ली को 3 ओवर में चाहिए 19 रन

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 17 ओवर में दिल्‍ली ने 6 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। अब तीन ओवर में उसे 19 रन की दरकार है। देखना होगा कि कौन सी टीम आज के मैच में चैंपियन बनेगी।

OCT 02, 2021 18:53 IST

दिल्‍ली और मुंबई में रोचक हुआ मुकाबला

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला हो चला है। 15वें ओवर में केवल 6 रन आए। 15 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 6 विकेट पर 100 रन हो चला है।

OCT 02, 2021 18:48 IST

बुमराह ने पलटी बाजी

जसप्रीत बुमराह ने कमाल का ओवर किया। इस ओवर में शिमरोन हेटमायर का विकेट निकाला और पूरे ओवर में केवल 1 रन दिया। 14 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 6 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं।

OCT 02, 2021 18:44 IST

जसप्रीत बुमराह ने दिलाई महत्‍वपूर्ण सफलता

जसप्रीत बुमराह ने गति में बदलाव किया, जिसका फायदा मिला। लेंथ गेंद डाली, जिसे हेटमायर ऑनसाइड पर खेलने गए। बल्‍ले के ऊपरी किनारे पर लगकर गेंद शॉर्ट कवर्स की दिशा में गई। रोहित शर्मा ने आसान कैच लपका। शिमरोन हेटमायर ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए।

OCT 02, 2021 18:40 IST

जयंत यादव का महंगा ओवर

जयंत यादव के स्‍पेल का आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इसमें 13 रन आए। पहली और पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने खूबसूरत अंदाज में गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। अब दिल्‍ली को 42 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।

OCT 02, 2021 18:35 IST

अक्षर पटेल को बोल्‍ट ने किया आउट

रोहित शर्मा की कप्‍तानी की तारीफ करनी होगी। एकदम सही समय पर ट्रेंट बोल्‍ट को गेंदबाजी आक्रमण पर लेकर आए। बोल्‍ट ने आते ही बड़ी सफलता दिलाई। अक्षर पटेल को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्‍ट ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके दिल्‍ली को पांचवां झटका दिया। उनकी जगह लेने शिमरोन हेटमायर आए हैं। 12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट पर 80 रन। उसे जीत के लिए 48 गेंदों में 50 रन की दरकार है।

OCT 02, 2021 18:21 IST

आधा खेल समाप्‍त हुआ, मैच रोमांचक मोड़ पर

क्रुणाल पांड्या ने पारी का 10वां ओवर किया, जिसमें 10 रन खर्च किए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 65 रन बनाए। अगले 10 ओवर में जीत के लिए दिल्‍ली को 65 रन की जरूरत।

OCT 02, 2021 18:18 IST

ऋषभ पंत के विकेट की खुशी

OCT 02, 2021 18:15 IST

जयंत यादव ने बड़ी मछली फंसाई

मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने मैच को रोमांचक बना दिया है। 9वें ओवर की दूसरी गेद पर यादव ने पंत को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करा दिया। पंत ने फुल लेंथ की गेंद पर दमदार शॉट जमाया, लेकिन टाइमिंग अच्‍छी नहीं थी। लांग ऑन पर हार्दिक पांड्या ने आसान कैच पकड़ा। ऋषभ पंत ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए।

OCT 02, 2021 18:11 IST

वाह नाथन कूल्‍टर नाइल क्‍या बढ़‍िया ओवर किया

नाथन कूल्‍टर नाइल ने पारी के 8वें ओवर में केवल 4 रन खर्च किए और दिल्‍ली के बल्‍लेबाजों पर दबाव बढ़ाया। 8 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 55/3 हो गया है।

OCT 02, 2021 18:07 IST

जयंत यादव की कसी हुई गेंदबाजी

जयंत यादव ने अपना लगातार दूसरा ओवर कसा हुआ डाला। उनके ओवर में केवल 5 रन बने। 7 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 3 विकेट पर 51 रन हो गया है। पंत 16 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ श्रेयस अय्यर निभा रहे हैं।

OCT 02, 2021 18:04 IST

पावरप्‍ले में दिल्‍ली ने बनाए 46 रन, पंत खेल रहे तेज पारी

जसप्रीत बुमराह ने पारी का छठां ओवर किया। ऋषभ पंत ने इस ओवर की चौथी और छठी गेंद पर बाउंड्री जमाई। 6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 46/3।

OCT 02, 2021 17:58 IST

नाथन कूल्‍टर नाइल का सफल ओवर

नाथन कूल्‍टर नाइल ने पहली ही गेंद पर स्‍टीव स्मिथ को बोल्‍ड कर दिया। यह गेंद काफी नीची रही थी। स्मिथ ने 8 गेंदों में 1 छक्‍के की मदद से 9 रन बनाए। पंत ने चौथी गेंद पर चौका जमाया। ओवर में एक विकेट आया और 5 रन बने। 5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 35/3 हो गया है।

OCT 02, 2021 17:55 IST

बुमराह के ओवर में आए 9 रन

जसप्रीत बुमराह के ओवर में 9 रन बने। 4 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 30/2

OCT 02, 2021 17:47 IST

पृथ्‍वी शॉ को क्रुणाल ने बनाया शिकार

क्रुणाल पांड्या ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर पृथ्‍वी शॉ को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। गेंद की लाइन लेग स्‍टंप वाली थी, लेकिन अंपायर ने मुंबई की अपील खारिज कर दी। मुंबई ने रिव्‍यु लिया और थर्ड अंपायर ने फिर शॉ को आउट किया। पृथ्‍वी शॉ ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। पंत ने आखिरी गेंद पर छक्‍का जमाया। 3 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 21/2।

OCT 02, 2021 17:41 IST

धवन हुए रनआउट

जयंत यादव ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, धवन ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेला और एक रन लेना चाहा। पोलार्ड ने सीधा थ्रो मारा और धवन तब क्रीज से दूर थे। धवन ने 7 गेंदों में 1 छक्‍के की मदद से 8 रन बनाए। 2 ओवर के बाद दिल्‍ली ने 1 विकेट खोकर 14 रन बनाए।

OCT 02, 2021 17:35 IST

दिल्‍ली की पारी शुरू

130 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की पारी शुरू हो चुकी है। पृथ्‍वी शॉ ने ट्रेंट बोल्‍ड द्वारा किए पहले ओवर की आखरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। 1 ओवर के दिल्‍ली का स्‍कोर 6/0।

OCT 02, 2021 17:16 IST

अश्विन को आखिरकार मिली सफलता

रविचंद्रन अश्विन का जयंत यादव ने छक्‍का लगाकर स्‍वागत किया। अगली गेंद पर अश्विन ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर जयंत यादव को रिटर्न गिफ्ट दिया। जयंत यादव ने 4 गेंदों में 1 चौके और एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने आखिरी गेंद पर छक्‍का जड़कर मुंबई को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने 20 ओवर में 129/8 का स्‍कोर बनाया। क्रुणाल पांड्या 13* और जसप्रीत बुमराह 1* रन बनाकर लौटे। अश्विन ने 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया।

OCT 02, 2021 17:10 IST

आवेश खान पर नाज है

19वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को आवेश खान ने बोल्‍ड करके मुंबई को छठा झटका दिया। युवा तेज गेंदबाज ने 141 किमी प्रति घंटे की गति से यॉर्कर लेंथ की गेंद डाली, जिस पर पांड्या शॉट खेलने गए, लेकिन उनके मूव होते ही गेंद स्‍टंप्‍स पर जा लगी। इसके बाद चौथी गेंद पर आवेश ने कूल्‍टर नाइल को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 116/7

OCT 02, 2021 17:04 IST

नॉर्जे का गेंदबाजी स्‍पेल समाप्‍त

एनरिच नॉर्जे का गेंदबाजी स्‍पेल शानदार रहा। हालांकि, पारी के 18वें ओवर में उन्‍होंने 9 रन खर्च किए, लेकिन बाकी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। नॉर्जे ने 4 ओवर में एक मेडन सहित 19 रन देकर एक विकेट लिया। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 109/5।

OCT 02, 2021 17:00 IST

रबाडा का हुआ कबाड़ा

अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए कगिसो रबाडा महंगे साबित हुए। उनके ओवर में 12 रन बने। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने 100 रन का आंकड़ा भी छुआ। हार्दिक पांड्या से मुंबई को तूफानी पारी की उम्‍मीद।

OCT 02, 2021 16:53 IST

रोहित शर्मा शर्मनाक लिस्‍ट में शामिल

OCT 02, 2021 16:51 IST

आवेश खान ने शानदार ओवर किया

एनरिच नॉर्जे के विकेट मेडन ओवर के बाद आवेश खान ने भी शानदार ओवर डाला। उन्‍होंने पारी के 16वें ओवर में केवल 1 रन दिया। 16 ओवर के बाद का स्‍कोर 88/5। क्‍या पांड्या बंधु कुछ कमाल कर पाएंगे?

OCT 02, 2021 16:46 IST

बॉलिंग यार नॉर्जे

OCT 02, 2021 16:44 IST

नॉर्जे का विकेट मेडन ओवर

मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा चुकी है। एनरिच नॉर्जे ने पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर किरोन पोलार्ड को बोल्‍ड करके एमआई को पांचवां झटका दिया। नॉर्जे ने गति में बदलाव किया और ऑफ स्‍टंप के बाहर बैक ऑफ द लेंथ गेंद डाली। पोलार्ड ने थर्डमैन की तरफ शॉट खेलना चाहा, लेकिन बल्‍ले से लगकर गेंद स्‍टंप्‍स पर जा लगी। अब पांड्या बंधु क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम मुश्किल में फंसी। 15 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर 5 विकेट पर 87 रन। यह ओवर मेडन रहा और किरोन पोलार्ड का बेशकीमती विकेट आया।

OCT 02, 2021 16:40 IST

क्‍या पोलार्ड-पांड्या मुंबई की मुसीबत दूर करेंगे

रविचंद्रन अश्विन ने पारी के 14वें ओवर में 7 रन दिए। मुंबई का स्‍कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन। देखना दिलचस्‍प होगा कि पिछले मैच में लय हासिल करने वाले हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड संकटमोचक की भूमिका निभाकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाएंगे।

OCT 02, 2021 16:38 IST

2 अक्‍टूबर को बापू नाम से मशहूर अक्षर पटेल चमके

OCT 02, 2021 16:35 IST

अक्षर पटेल ने झटका तीसरा विकेट

शारजाह में अक्षर पटेल की धूम। अपने चौथे ओवर में सौरभ तिवारी को बनाया तीसरा शिकार। ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद डाली, तिवारी के बल्‍ले को ऊपरी हिस्‍सा लगकर गेंद हवा में गई। पंत ने नजरें बनाई रखी और कैच लपका। तिवारी ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। बेहतरीन प्रदर्शन। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 80/4।

OCT 02, 2021 16:32 IST

मुंबई की रनगति हुई धीमी

कगिसो रबाडा ने 12वां ओवर शानदार किया। केवल 3 रन दिए। मुंबई की रनगति धीमी करके दबाव बनाया। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 76/3 हो गया है।

OCT 02, 2021 16:25 IST

अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस को दिया करारा झटका

अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस को पारी के 11वें ओवर में करारा झटका दिया। पटेल ने सूर्यकुमार यादव को फुलटॉस गेंद पर लांग ऑन में कगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या के बल्‍ले के निचले भाग से गेंद लगी और रबाडा ने आसान कैच लपका। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। सूर्या के आउट होने के बाद किरोन पोलार्ड क्रीज पर आए हैं।

OCT 02, 2021 16:12 IST

अक्षर पटेल का कड़क ओवर

अक्षर पटेल ने कड़क ओवर डाला। बल्‍लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनके ओवर में 5 रन बने। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 5 विकेट पर 57 रन हो गया है।

OCT 02, 2021 16:10 IST

अश्विन की यादव ने की कुटाई

सूर्यकुमार यादव ने रविचंद्रन अश्विन के ओवर में दो बाउंड्री निकाली। दूसरी गेंद पर स्‍लॉग स्‍वीप खेलकर चौका लगाया। फिर पांचवीं गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री लगाई। अश्विन के ओवर से 12 रन बटोरे। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 2 विकेट पर 52 रन।

OCT 02, 2021 16:03 IST

अक्षर पटेल का सफल ओवर, डी कॉक को बनाया शिकार

अक्षर पटेल ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को एनरिच नॉर्जे के हाथों कैच आउट कराया। अक्षर ने हवा में डी कॉक को हराया। नॉर्जे ने आसान कैच लपका। डी कॉक की जगह सौरभ तिवारी क्रीज पर आए। 7 ओवर में एमआई का स्‍कोर 2 विकेट पर 40 रन।

OCT 02, 2021 16:00 IST

एनरिच नॉर्जे की शानदार वापसी

एनरिच नॉर्जे ने शानदार वापसी करते हुए अपने दूसरे ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। पावरप्‍ले समाप्‍त हुआ। मुंबई की टीम 1 विकेट खोकर 35 रन बना सकी। अब देखना होगा कि यहां से पारी किस तरह आगे ले जाती है मुंबई इंडियंस।

OCT 02, 2021 15:55 IST

मुंबई इंडियंस का 5 ओवर के बाद स्‍कोर

कगिसो रबाडा के ओवर की पहली गेंद पर डी कॉक ने स्‍कूप शॉट खेलकर छक्‍का जमाया। फिर तेज गेंदबाज ने शानदार वापसी करके अगली पांच गेंदों में केवल 2 रन ही दिए। 5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 1 विकेट पर 32 रन है।

OCT 02, 2021 15:45 IST

रंग में दिखे सूर्यकुमार यादव, खूबसूरत छक्‍का जड़ा

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्‍ली के लिए तीसरा ओवर किया। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव अच्‍छी लय में दिखे। ओवर की चौथी गेंद पर सूर्या ने स्‍वीप शॉट खेलकर छक्‍का जड़ा। मुंबई का स्‍कोर 3 ओवर में 21/1।

OCT 02, 2021 15:42 IST

आवेश खान ने रोहित को बनाया शिकार

आवेश खान ने पारी का दूसरा ओवर किया और केवल 5 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। आवेश की रफ्तार से रोहित शर्मा हार गए। उन्‍होंने शॉर्ट लेंथ गेंद पर कट किया और थर्ड मैन पर रबाडा ने आसान कैच लपका। रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाए। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 1 विकेट पर 12 रन।

OCT 02, 2021 15:37 IST

शुरू हुई मुंबई इंडियंस की पारी

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने एनरिच नॉर्जे द्वारा की पारी की पहली गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग क्षेत्र में शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। फिर नॉर्जे ने अच्‍छी वापसी की और अगली पांच गेंदों में केवल तीन रन दिए। मुंबई ने पहले ओवर में 7 रन बनाए। 

OCT 02, 2021 15:18 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

OCT 02, 2021 15:12 IST

ऐसे जीता दिल्‍ली टॉस

OCT 02, 2021 15:09 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्‍टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स - पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, स्‍टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान और एनरिच नॉर्जे।

OCT 02, 2021 15:06 IST

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने जीता टॉस और किया ये फैसला

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्‍लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। दिल्‍ली ने ललित यादव की जगह पृथ्‍वी शॉ को शामिल किया है। वहीं मुंबई इंडियंस में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को शामिल किया गया है।

OCT 02, 2021 15:02 IST

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI

आईपीएल 2021 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भिड़ेंगी। जानें, प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

IPL 2021, MI vs DC Playing 11: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

OCT 02, 2021 15:01 IST

शारजाह का मौसम

मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स शारजाह की कड़ी धूप में मैच खेलेंगे। जानें यहां की पिच रिपोर्ट और मौसम।

MI vs DC Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: कैसी होगी मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स मैच की पिच और मौसम

OCT 02, 2021 15:00 IST

मुंबई और दिल्‍ली मैच प्रीव्‍यू

शारजाह में आज मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी क्‍या है, उस बारे में जानिए।

IPL 2021, MI vs DC Match Preview: प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी पलटन, दिल्‍ली से होगी भिड़ंत