RCB IPL 2021 fixture: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा कार्यक्रम देखें यहां, मुंबई से होगी पहली भिड़ंत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2021, 06:56 PM IST

IPL 2021: बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्‍नई में आरसीबी और गत चैंपियन मुंबई के बीच खेला जाएगा। आरसीबी का का पूरा कार्यक्रम देखें।

RCB IPL 2021 fixture: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा कार्यक्रम देखें यहां, मुंबई से होगी पहली भिड़ंत

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपने अभियान की शुरूआत 9 अप्रैल को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। आरसीबी अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सका है और इस साल उसे खिताब का सूखा खत्‍म करने की उम्‍मीद होगी। आईपीएल 2020 में आरसीबी चौथे स्‍थान पर रही थी और इस साल वह खिताब जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

तारीख  मैच  समय  मैदान
 9 अप्रैल, 2021  MI vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
14 अप्रैल, 2021  SRH vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
18 अप्रैल, 2021  RCB vs KKR  3:30 दोपहर   चेन्नई
22 अप्रैल, 2021  RCB vs RR  7:30 शाम  मुंबई
 25 अप्रैल, 2021  CSK vs RCB  3:30 दोपहर   मुंबई
27 अप्रैल, 2021  DC vs RCB   7:30 शाम  अहमदाबाद
30 अप्रैल, 2021  PK vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
 3 मई, 2021  KKR vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
6 मई, 2021  RCB vs PK  7:30 शाम  अहमदाबाद
9 मई, 2021  RCB vs SRH  7:30 शाम  कोलकाता
16 मई, 2021  RR vs RCB  3:30 दोपहर  कोलकाता
20 मई, 2021  RCB vs MI  7:30 शाम  कोलकाता
23 मई, 2021   RCB vs CSK  7:30 शाम  कोलकाता

RCB की पूरी टीम - विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, जोशुआ फिलिप, किशन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, काइल जेमीसन, ग्लेन मैक्सवेल, डेन क्रिस्टियन, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, केएस भरत, रजत पाटीदार और सुयश प्रभुदेसाई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!